मानव के जीवन की सबसे बड़ी कमजोरी उसका मन होता है। कई बार हम कहते हैं कि इस काम को करने का आज मन नहीं है, या कहते हैं कि आज ये काम कर लेते हैं क्योंकि मन अच्छा है। हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा मनस्थिति पर निर्भर करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि हमारे मन की स्थिति का संबंध ग्रहों से होता है और इसके साथ ही कि किस राशि के लोगों का कैसा मन रहता है वो किस कार्य की ओर जाना पसंद करते हैं। यदि किसी का मन हमेशा ही खराब रहता है तो उसे किन उपायों को अपनाना चाहिए जिससे वो हमेशा खुश रहे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मन का स्वामी चंद्रमा होता है, बुध बुद्धि का मालिक होता है और शुक्र को भावनाओं का स्वामी माना जाता है। माना जाता है कि जब ये तीनों मिल जाते है तब मनोस्थिति तय होती है।
ज्योतिष में माना जाता है कि जल तत्व भी सीधा हमारे मन से जुड़ा हुआ होता है। इसके साथ ही माना जाता है कि वायु तत्वों की कमी होने पर भी इसका प्रभाव हमारे मन की स्थिति पर पड़ता है। जल तत्व के साथ मन का अधिक जुड़ाव माना जाता है और जो राशियां जल तत्व से जुड़ी होती हैं उनपर मन की स्थिति का प्रभाव पड़ता है। कर्क, वृश्चिक, कुंभ राशि वाले लोगों पर मन की स्थिति का बहुत प्रभाव पड़ता है और वो बहुत ही जल्द भावुक हो जाते हैं। यदि मन पर कंट्रोल करना चाहते हैं वो अधिक ही चंचल है या किसी तरह भी लोगों से प्रभावित हो जाता है तो वो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आपको अपने मन और उसकी स्थिति को समझकर उपाय करने की जरुरत हो सकती है।
– माना जाता है जो लोग अपने मन पर संयम नहीं कर पाते हैं तो उन्हें मोती और चांदी सोच-समझकर धारण करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि मोती और चांदी धारण करने से मन पर संयम करना मुश्किल हो जाता है।
– स्नान करते समय जल में थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाने से मन की स्थिति पर काबू पाया जा सकता है और वो हर थोड़े समय में बदलता नहीं रहता है।
– माना जाता है कि दोपहर के भोजन में दही का सेवन करने से मन पर कंट्रोल पाया जा सकता है।
– चावल खाने से भी मन की स्थिति पर काबू पाया जा सकता है।
– ऊं नमः शिवाय का जाप लाभकारी माना जाता है।

