ज्योतिषियों का कहना है कि राशि दो तरीकों से बताई जाती है एक तो नाम के पहले अक्षर के अनुसार तो वहीं दूसरी जन्म तिथि के अनुसार। कई जानकारों का मानना है कि नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के स्वभाव का परिचय करवा देता है। ज्योतिषी कहते हैं कि माता-पिता को अपने बच्चे का नाम सोच- समझकर रखना चाहिए क्योंकि बच्चे के नाम का असर उसके व्यक्तित्व पर पड़ता है। आज हम आपके लिए लाए हैं ‘ब’, ‘भ’ से शुरू होने वाले नामों के बारे में खास जानकारी। धनु राशि दो स्वभावों वाली राशि मानी जाती है। इस राशि का चिन्ह धनुषधारी होता है।
धनु राशि के लोग खुले विचारों वाले माने जाते हैं। ये जीवन की महत्वता को अच्छे से समझते हैं। साथ ही दूसरों के विचारों को जानने की पूरी कोशिश करते हैं। धनुष राशि वालों को रोमांच बहुत पसंद होता है। इन्हें किसी बात का डर नहीं होता है और आत्मविश्ववास के साथ हर काम को करते हैं। इस राशि के जातकों के सपने बहुत बड़े होते हैं जिस कारण से ये जीवन में बहुत महत्वकांक्षी बन जाते हैं। कई बार ये बिना सोचे समझे बोल देते हैं जिसके कारण कई बार लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा देते हैं।
धनु राशि के लोगों के लिए माना जाता है कि जो ये सोच लेते हैं इन्हें वही सही लगता है। इस कारण से इनके मित्रों की संख्या भी कम होती है। ये धार्मिक विचारधारा में कम ही विश्वास करते हैं। धनु राशि के लोगों का कद मध्यम ही होता है और इनकी आंखें भूरे रंग की होती हैं। इसी के साथ किसी की बात को सुनने का इनमें धैर्य नहीं होता है। ये लोग करियर के सामने जीवनसाथी को दूसरे स्थान पर रखना पसंद करते हैं। इस राशि की लड़कियां अच्छी श्रोता मानी जाती हैं लेकिन ये अधिकतर परेशान ही रहती हैं। ये लोग दूसरों के मामले में दखल नहीं देते हैं और अपने काम से काम रखते हैं।