ज्योतिष के मुताबिक हाथ में मौजूद हर रेखा का अपना एक अलग मतलब होता है वो जीवन की हर शक्ति के प्रवाह की परिचायक होती हैं। यही रेखाएं आपके गुणों को उजागर करती हैं। रेखाओं के दोषी होने पर व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। स्पष्ट और सीधी रेखाएं व्यक्ति के सफल होने का प्रमाण होती हैं। हर रेखा का अपना अर्थ होता है, हर रेखा घटना को स्पष्ट करती है। आज हम आपकी हथेली की सबसे महत्वपूर्ण रेखा की बात करने जा रहे हैं। ये वो रेखा है जो हमारे दिल का हाल बताती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि आपके हाथ में मौजूद ह्रदय रेखा आपके प्रेम जीवन के सभी राज खोलती है। ये रेखा गुरु पर्वत से शुरु होकर बुध पर्वत तक जाती है।

गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है और बुध पर्वत हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे माना जाता है। ज्योतिषों का मानना है कि ह्रदय रेखा से नीचे की रेखा की तरफ छोटी रेखाएं जा रही हों तो इसका अर्थ होता है कि उसके एक से ज्यादा हो सकते हैं। इसके साथ ही माना जाता है कि ह्रदय रेखा ना हो या बहुत ही छोटी हो तो प्यार में सफलता नहीं मिलती है। व्यक्ति को प्यार में धोखे भी मिल सकते हैं। गुरु पर्वत से ह्रदय रेखा शुरु हो रही हो तो व्यक्ति दृढ़ निश्चय करने वाला, आदर्शों का पालन उसका स्वभाव होता है। इसके साथ ही हमेशा सच्चा प्रेमी होता है।

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ह्रदय रेखा बिल्कुल इंडेक्स फिंगर के नीचे से शुरु हो रही हो तो वो व्यक्ति अपने प्रेमी को बहुत प्यार करता है और इसमें वो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहता है। यदि रेखा बीच की उंगली और पहली उंगली के बीच से शुरु हो रही है तो वो व्यक्ति स्वभाव से सच्चे और शांत होते हैं। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र मानता है कि ह्रदय रेखा यदि बीच की उंगली से शुरु हो रही हो तो वो लोग स्वार्थी हो सकते हैं। माना जाता है कि यदि किसी के हाथ में दो ह्रदय रेखाएं हैं तो वो व्यक्ति भगवान का सच्चा भक्त होता है।