किसी से पहली मुलाकात में उसके व्यक्तित्व का अंदाजा उसके पहनावे से लगाया जा सकता है। माना जाता है कि जैसी आपकी वेशभूषा होती है वैसा आपका प्रभाव दूसरों पर पड़ता है लेकिन ये बात कम लोग जानते होंगे कि कपड़ों से दूसरों पर प्रभाव तो पड़ता ही है इसके साथ ग्रह नक्षत्रों पर भी कपड़ों का प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी हम कोई वस्त्र पहनते हैं तो उनका संबंध किसी ना किसी ग्रह से अवश्य होता है। इसलिए ये जानना जरुरी होता है कि किस राशि के जातक को किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए जिससे उसकी कुंडली के ग्रहों पर नकारात्मक प्रभाव ना पड़े।
मेष- अधिकतर मेष राशि के लोग बहुत अधिक चमकीले कपड़े पहनना पसंद करते हैं, ये इस बात की परवाह भी नहीं करते हैं कि इनकी उम्र और स्थिति क्या है। इनके व्यक्तित्व के लिए हल्के और शालीन कपड़े शुभ हो सकते हैं और व्यक्तित्व भी गंभीर होता है।
वृषभ- ये जातक ऐसे कपड़े पहनते हैं जिससे व्यक्तित्व छुप जाता है, इसके साथ ये पहनावे के रंग और स्टाइल के मामले में ये सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। इस राशि के लोगों को थोड़े चमकदार और खूबसूरत कपड़े पहनने चाहिए।
मिथुन- इस राशि के लोग पहनावे के मामले में बहुत सतर्क होते हैं। इसके साथ ही रंग और स्टाइल पर भी इनका बहुत अधिक ध्यान होता है। इस राशि के लोगों को केवल पहनावे पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए और अपने स्वभाव का भी ध्यान रखें।
कर्क- इस राशि के लोग अपने मन के अनुसार कपड़ों का चुनाव करते हैं। यदि इनका मन अच्छा होता है तो अच्छे वस्त्र धारण करते हैं। अपने पहनावे को सही रखने की कोशिश करनी चाहिए, इससे मन अच्छा रहता है।
सिंह- पहनावे के मामले में इस राशि के लोग थोड़ा कमजोर होते हैं। ये अपने पहनावे पर तभी ध्यान देते हैं जब इन्हें बार-बार उसके लिए टोका जाता है। अपना पहनावा अच्छा रखें इससे समाज में प्रभाव भी बढ़ेगा और जीवन का संघर्ष भी कम होता है।
कन्या- इस राशि के लोग हमेशा महंगे और बेहतरीन कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लेकिन ये पहनावे पर खास ध्यान नहीं देते हैं, यदि पहनावे पर ध्यान दिया जाए तो रिश्ते और मन दोनों अच्छे बने रहते हैं।
तुला- पहनावे और स्टाइल के मामले में तुला राशि के जातक सबसे ज्यादा ताकतवर होते हैं। हमेशा सही और उत्तम पहनावा रखने वाले इस राशि के जातक अपने पहनावे से दूसरों को भी प्रभावित कर लेते हैं। लेकिन इस जाति के लोगों को केवल दिखावे के लिए कपड़ों पर धन बर्बाद करने से बचना चाहिए।
वृश्चिक- इस राशि के जातकों का पहनावा कभी तो बहुत अच्छा होता है तो कभी बहुत बिगड़ा हुआ होता है। कपड़ों के मामले में इतने लापरवाह होते हैं कि कभी-कभी फटे कपड़े भी पहन लेते हैं।
धनु- इस राशि के लोग अपने पहनावे पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। इनके पहनावे को देखकर इनकी स्थिति का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगाया जा सकता है। हर विशेष काम और दिन के लिए पहनावे का ध्यान रखना चाहिए।
मकर- आमतौर पर युवावस्था में ये अपने पहनावे पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं जैसे उम्र बढ़ती है वैसे ही इनके पहनावे में सलीका आ जाता है। इस राशि के लोगों को अपनी उम्र के अनुसार पहनावा रखना चाहिए।
कुंभ- इस राशि के लोगों का पहनावा अच्छा भी हो सकता है और खराब भी, ये स्थिति के अनुसार बदल जाते हैं। इस राशि के लोगों को एक ही रंग के पहनावे पर चिपक कर नहीं रहना चाहिए।
मीन- इनका पहनावा बहुत गंभीर होता है, इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का स्वभाव भी गंभीर होता है। इस राशि के लोगों को अपने पहनावे में थोड़े रंग और स्टाइल भी रखने चाहिए।


