Ashadha Gupt Navaratri 2024 Kab Hai: वैदिक पंचांग के अनुसार साल में दो बार गुप्त नवरात्रि आती हैं। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा गुप्त साधना की जाती है। वहीं गुप्त नवरात्रि में  10 महाविद्याओं (मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रुमावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी) की साधना की जाती है। मान्यता है इन 9 दिन में तप, साधना करने वालों को दुर्लभ सिद्धियां प्राप्त होती है। आपको बता दें कि इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई से हो रही है। आइए जानते हैं घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व…

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि तिथि 2024 (Ashadh Gupt Navratri 2024 Tithi) 

वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 6 जुलाई सुबह 04 बजकर 25 मिनट पर आरंभ होगी और इसका अंत 7 जुलाई 2024 सुबह 04 बजकर 25 मिनट पर होगा। इसलिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से होगी। वहीं इस दिन ही घटस्थापना की जाती है।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग अनुसार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 06 जुलाई सुबह 05 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 07 बजकर 25 मिनट के बीच का है। वहीं अभिजीत मुहूर्त पर भी कलश स्थापना की जा सकती है, जो सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापित करना बेहद शुभ माना जाता है।

गुप्त नवरात्रि का महत्व

गुप्त नवरात्रि के 9 दिन साधना करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद व्यक्ति को प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। सभी प्रकार के दुख दूर हो जाते हैं। वहीं इन दिनों में दस महाविद्याओं की साधना की जाती हैं। साथ ही यह साधना गुप्त रूप से की जाती है। मान्यता है कि अगर कोई साधक अपनी साधना को किसी दूसरे व्यक्ति को बता देता है, तो पूजा का फल नष्ट हो जाता है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 तिथियां (Ashadha Gupt Navratri 2024 Tithi)

  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि – 6 जुलाई 2024
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि द्वितीया तिथि – 7 जुलाई 2024
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि तृतीया तिथि – 8 और 9 जुलाई 2024
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि चतुर्थी तिथि – 10 जुलाई 2024
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पंचमी तिथि – 11 जुलाई 2024
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि षष्ठी तिथि – 12 जुलाई 2024
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि सप्तमी तिथि – 13 जुलाई 2024
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि अष्टमी तिथि – 14 जुलाई 2024
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि नवमी तिथि – 15 जुलाई 2024

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024