Aquarium Vastu Tips: आपने अक्सर लोगों के घरों और दुकानों में मछलियों से भरे सुंदर एक्वेरियम देखे होंगे। इन्हें देखकर मन को सुकून मिलता है और तनाव कम हो जाता है। इसमें मछलियों को तैरते हुए देखने से न केवल खुशी मिलती है, बल्कि यह घर या दुकान की खूबसूरती को भी बढ़ाता है। लेकिन आपको बता दें कि एक्वेरियम केवल सजावट के लिए नहीं रखा जाता है। वास्तु के अनुसार, एक्वेरियम को सही दिशा और जगह पर रखने से घर में खुशहाली आती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन इसे गलत दिशा में रखने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर और दुकान पर एक्वेरियम रखना क्यों शुभ माना जाता है। साथ ही जानिए इसे रखने की सही दिशा और जगह क्या है।
एक्वेरियम रखना क्यों शुभ माना जाता है?
वा्स्तु के अनुसार, एक्वेरियम में पानी, कंकड़, मछलियों का रंग, हवा और खाली जगह होती है। ये ‘पंच तत्व’ कहलाते हैं, जो घर के लिए बेहद शुभ मानें जाते हैं। वहीं, वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, एक्वेरियम में मौजूद मछलियां धन और समृद्धि को आकर्षित करती हैं। ऐसा माना जाता है कि मछलियां घर की परेशानियां अपने ऊपर ले लेती हैं। मछलियों को तैरते हुए देखना एक तरह की थेरेपी भी है। यह आपके दिमाग को शांत करता है और तनाव को कम करता है। इसके अलावा एक्वेरियम में बहता हुआ पानी घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करता है। यह घर के माहौल को शांत और खुशहाल बनाता है।
एक्वेरियम के लिए ये दिशाएं हैं शुभ
उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण)
यह दिशा धन और समृद्धि की मानी जाती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, इस दिशा में एक्वेरियम रखने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उत्तर दिशा
यह दिशा करियर और आर्थिक तरक्की के लिए शुभ मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में एक्वेरियम रखने से नौकरी और व्यापार में उन्नति होती है।
मुख्य दरवाजे के बाईं ओर
घर के मुख्य दरवाजे के बाईं ओर एक्वेरियम रखने से रिश्तों में मिठास आती है। इसके साथ ही पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ बढ़ती है।
इस दिशा में भूल से भी न रखें एक्वेरियम
यदि आपने घर में एक्वेरियम रखा है तो गलती से भी इसे घर की दक्षिण दिशा में न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में एक्वेरियम रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही व्यवसाय में भारी नुकसान हो सकता है। बता दें कि वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में पानी से जुड़ी चीजें रखना अशुभ माना जाता है।
गंदा एक्वेरियम न रखें
गंदे पानी वाला एक्वेरियम नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। इसलिए इसे हमेशा साफ रखें। अगर आप रोजाना साफ नहीं कर सकते, तो हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें। इसके साथ ही मछलियां खुश और स्वस्थ होनी चाहिए और मछलियों को सही समय पर खाना दें और उनका ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार, सुनहरी और नारंगी मछलियां रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस बात का ध्यान रखें मछलियों की संख्या विषम हो यानि कि मछलियों की संख्या 7, 9 या 11 होनी चाहिए। वहीं, एक्वेरियम को बेडरूम और किचन में रखना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।