April 2nd week 8 to 14 April Calendar 2019: हिंदू कैलेंडर के हिसाब से भारतीय नववर्ष का आरंभ बीते 6 अप्रैल, शनिवार को हो गया है। वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह आरंभ हो रहा है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक यह चैत्र माह है और इसी मास के पहले दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। यह चैत्र नवरात्रि शक्ति की देवी मां दुर्गा को समर्पित माना गया है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार चैत्र का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से शुभ है। क्योंकि इसी माह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। साथ ही इसी दिन से शक्ति की देवी दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है। इसके अलावा पुराणों में ऐसी कथा आती है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही इस चराचर जगत की रचना की थी। आगे हम जानते हैं कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार हैं।

  • अप्रैल 08, 2019 (सोमवार)- मतस्य जयंती, गणगौर पूजा, और गौरी पूजा।
  • अप्रैल 09, 2019 (मंगलवार)- विनायक गणेश चतुर्थी और लक्ष्मी पंचमी।
  • अप्रैल 10, 2019 (बुधवार)- स्कन्द षष्ठी और रोहिणी व्रत।
  • अप्रैल 11, 2019 (बृहस्पतिवार)- यमुना षष्ठी, चैती छठ।
  • अप्रैल 13, 2019, (शुक्रवार)- मासिक दुर्गाष्टमी और महतारा जयंती।
  • अप्रैल 14 2019, (शनिवार)- मेष संक्रांति, सोलर नववर्ष, राम नवमी, बैसाखी, अंबेडकर जयंती।

इस सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

गणगौर (गौरी पूजा) 2019: 8 अप्रैल 2019, को गणगौर पूजा है। यह पर्व होलिका दहन के दूसरे दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से लेकर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तक मनाया जाता है। यह पर्व यहां एक ओर उत्तर भारत के विशेषकर राजस्थान और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात के कुछ हिस्सों में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। वहीं इस दिन कुंवारी लड़कियां और शादीशुदा महिलाएं शिव जी और पार्वती का पूजन करतीं हैं। साथ ही पूजा करते हुए दूब (एक प्रकार का हारा घास) से पानी के छींटे देते हुए गोर-गोर गोमती गीत गाती हैं।

चैती छठ 2019 (यमुना षष्ठी): 11 अप्रैल 2019, को चैती छठ है। जिसे कई स्थानों पर यमुना षष्ठी भी कहा जाता है। यह छठ पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाई जाती है, जिसे सूर्य-षष्ठी व्रत भी कहा जाता है। इस पर्व में सूर्य देव की आराधना की जाती है। ताकि सूर्य देव की बहन छठी (षष्ठी) मैय्या का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। कार्तिक मास की छठ की तरह चैती छठ भी चार दिनों तक नहाय खाय, लोहंडा-खरना, संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य के रूप मनाया जाता है।

राम नवमी 2019: 14 अप्रैल 2019, को राम नवमी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। राम नवमी उन्हीं के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। भगवान श्री राम भगवान विष्णु के अवतार थे जिन्होंने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की थी। श्री राम के जन्मदिवस को सभी राम मंदिरों में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है।