Happy Holi 2022: होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर इस त्योहार को मनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है रंगों का हमारे जीवन पर बहुत विशेष प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर हम होली पर राशि के हिसाब से रंगों का प्रयोग करें तो ग्रहों की नकारात्मकता में कमी आ सकती है। आपको बता दें कि इस साल होलिका दहन 17 मार्च को, वहीं रंग खेलने वाली होली 18 मार्च को है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि अनुसार किन रंगों का इस्तमाल करने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

मेष और वृश्चिक राशि का शुभ कलर:

मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इसलिए इन राशि के लोगों के लिए लाल, गुलाबी और पीले रंग का प्रयोग करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से मंगल ग्रह की शुभता में बढ़ोतरी होगी। साथ ही मंगल ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृष और तुला राशि का शुभ कलर:

वृष और तुला राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है। इसलिए इन राशि के लोगों को सफेद, गुलाबी और सिल्वर रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह की शुभता में बढ़ोतरी होगी। साथ ही अगर कुंडली में शुक्र देव नकारात्मक स्थित हैं, तो उनकी निगेटिविटी में कमी आएगी।

मिथुन और कन्या राशि का शुभ कलर:

मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए इन राशि के लोगों को हरे, आसमानी रंग का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से बुध देव प्रबल होंगे और उनकी शुभता में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि के लिए शुभ कलर:

इस राशि पर चंद्र देव का आधिपत्य है। इसलिए इस राशि के लोगों को सफेद, सिल्वर रंग के कलर का इस्तमाल करना चाहिए। ऐसा करने से चंद्र देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। (यह भी पढ़ें)- Budh Transit: मार्च में बुध ग्रह फिर बदलने जा रहे हैं राशि, इन 3 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ

सिंह राशि के लिए लकी कलर:

इस राशि के लोगों को लाल, गुलाबी और भगवा रंग का इस्तमाल होली पर करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मकर और कुंभ राशि का लकी कलर:

मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको बैंगनी और नीले कलर से होली खेलनी चाहिए।

धनु और मीन राशि के लिए शुभ कलर:

आपकी राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। इसलिए आपके लिए पीले और गुलाबी कलर से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से आपके गुरु ग्रह मजूबूत होंगे। (यह भी पढ़ें)- Shani Gochar 2022: शनि देव अपनी प्रिय राशि में करेंगे गोचर, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग