Aparajita Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है। ऐसा कहा जाता है कि वास्तु के नियमों को अपनाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और समृद्धि का आगमन होता है। लेकिन अगर इन नियमों की अनदेखी की जाए, तो इसके दुष्परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। वास्तु शास्त्र में अपराजिता पौधा को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अपराजिता का पौधा आखिर घर में क्यों लगाया जाता है, इसकी सही दिशा क्या है और इस पौधे को किस दिन लगाना शुभ माना जाता है।

घर पर क्यों लगाया जाता है अपराजिता का पौधा?

अपराजिता का पौधा केवल अपनी सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि अपने आध्यात्मिक महत्व के कारण भी विशेष माना जाता है। इस फूल का प्रयोग प्राचीन काल से ही मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और शनिदेव की पूजा में किया जाता रहा है। मान्यता है कि जब इसे पूजा-पाठ में अर्पित किया जाता है, तो ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। घर में अपराजिता का पौधा लगाने से वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है और सभी देवी-देवताओं की कृपा घर पर बनी रहती है। साथ ही, घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

घर पर किस दिन लगाएं अपराजिता का पौधा?

यदि आप अपने घर में अपराजिता का पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए गुरुवार या शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार का संबंध भगवान विष्णु से है, जबकि शुक्रवार मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। इन दोनों ही दिनों में अपराजिता का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही देवी-देवताओं की कृपा से न सिर्फ सुख-शांति बनी रहती है, बल्कि धन-संपत्ति और समृद्धि भी घर में प्रवेश करती है।

किस दिशा में लगाएं अपराजिता का पौधा?

अगर आप अपराजिता का पौधा अपने घर में लगाना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे अधिक शुभ माना जाता है। यह दिशा आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का केंद्र होती है। जब अपराजिता का पौधा इस दिशा में लगाया जाता है, तो पूरे घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।