Ank Jyotish: ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार अंकों के जरिये भी लोगों के भविष्य को जानने की कोशिश की जाती है। कहा जाता है कि लोगों के जन्म तिथि का व्यवहारिक उपयोग करके लोगों की विचारधारा, जीवन के प्रति रवैया आदि के बारे में जानकारी मिलती है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में मुख्य रूप से राशि, ग्रह और नक्षत्र पर आधारित होते हैं। अंक ज्योतिष में भी नव ग्रह, बारह राशियां और 27 नक्षत्रों का अध्ययन किया जाता है।
जानकारों के मुताबिक मूलांक 5 परिवर्तन और साहस का अंक है। ये व्यक्ति जन्म से ही कलाकार होते हैं। इन्हें घूमने फिरने का काफी शौक होता है। बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध होता है जिन्हें बुद्धि और ज्ञान प्रदान करने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं इस मूलांक के लोगों की खास बातें –
प्रतिभा के धनी होते हैं: इस मूलांक के स्वामी बुद्ध होते हैं जो बुद्धि और ज्ञान के द्योतक हैं। जिन लोगों का मूलांक 5 होता है, जानकार बताते हैं कि ये बेहद गुणवान होते हैं जिन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी माना जाता है। इस मूलांक के व्यक्ति साहसी तथा कर्मशील होते हैं। ये चुनौतियों को पूरे मन से स्वीकार करते हैं।
होते हैं पर्यटन प्रेमी: बताया जाता है कि 5, 14 और 23 तारीख को जन्में लोग पर्यटन प्रेमी होते हैं। इन्हें घूमना-फिरना बेहद पसंद होता है। साथ ही, इन्हें कलाकार किस्म का भी माना जाता है। इन लोगों में कभी आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है। इन लोगों का बौद्धिक स्तर काफी ज्यादा होता है जिस कारण लोगों की पंक्ति में इनकी अलग पहचान होती है। ये भी पढें: इस मूलांक के लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण जगजाहिर रहता है, होते हैं कई रिलेशनशिप
कम्युनिकेशन स्किल से होते हैं लबरेज: अंक ज्योतिषशास्त्रियों के मुताबिक इस मूलांक के व्यक्ति बोलचाल में बेहद सहज और आकर्षित होते हैं। गजब कम्युनिकेशन स्किल्स होने के कारण ये जल्द ही लोगों से घुल-मिल जाते हैं। इनका स्वभाव बेहद मिलनसार होता है जिस कारण इन लोगों को दोस्ती करने में अधिक वक्त नहीं लगता है।
इस मूलांक के लोग हमेशा नई चीजों को जानना चाहते हैं, जिज्ञासु स्वभाव के ये लोग हर महफिल की जान कहलाते हैं। इन्हें शांत प्रवृत्ति का माना जाता है जो जब तक हो सके तब तक लड़ाई-झगड़ों से दूर रहते हैं।