Angarak Yoga In Kundli: वैदिक पंचांग साल 2026 में शुभ योगों के साथ अशुभ योगों का भी निर्माण होगा। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को देखने को मिलेगा। आपको बता दें ग्रहों के सेनापति मंगल और मायावी ग्रह की युति से अशुभ अंगारक योग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष में इस योग को बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए इस योग का प्रभाव कुछ न कुछ सभी राशियों पर अशुभ पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन लोगों को धनहानि और सेहत से संंबधित परेशानी हो सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
अंगारक योग का बनना कन्या राशि के लोगों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से छठे स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौारन आपको सेहत संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही अगर आपका कोई पुलिस और कोर्ट का केस चल रहा है तो आपको हार का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आपको रक्त से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में यह अवधि सावधानी बरतने वाली होगी। वहीं किसी भी तरह का निवेश जोखिम भरा साबित हो सकता है। साथ ही धन का लेनदेन टालना ही अच्छा रहेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
अंगारक योग का बनना कर्क राशि के लोगों को प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि के अष्टम भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको गुप्त रोग परेशान कर सकते हैं। वहीं कोई चोट- दुर्घटना हो सकती है। साथ इस दौरान आपके फिजूल खर्चें हो सकते हैं। साथ ही जो हार्ट के रोगी हैं उनको भी समय ध्यान रखना चाहिए। व्यवसाय से जुड़े जातकों को जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूरी बनाकर चलनी होगी। साथ ही जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला नुकसान दे सकता है। वहीं इस समय आपको किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए अंगारक योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके उत्साह में कमी देखने को मिलेगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन कुछ तनावभपरा रह सकता है। वहीं इस समय आपकी दुर्घटना के योग बन रहे हैं। इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। वहीं नौकरी करने वालों की जिम्मेदारियों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जो दिनचर्या को प्रभावित करेगी। प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें। वहीं इस समय आप पार्टनरशिप का काम करने से बचें, तो अच्छा रहेगा।
