Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी हिंदू धर्म का एक प्रमुख व्रत और पर्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी पर प्रदोष काल में घर में 14 दीपक जलाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अनंत चतुर्दशी पर दीपक जलाने की सही विधि और उनका महत्व क्या है और जानिए इन 14 दीयों को कहां रखना है…

कैसे जलाएं 14 दीपक?

अनंत चतुर्दशी के दिन 14 दीपक जलाने के लिए सबसे पहले मिट्टी या पीतल के दीपक लें और उन्हें अच्छे से साफ कर लें। इसमें बत्ती दक्षिण दिशा की ओर रखें। दीपक जलाने के लिए गाय का घी सबसे उत्तम माना जाता है, हालांकि आप सरसों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रदोष काल के समय दीपक जलाते हुए ‘ॐ अनंताय नमः’ या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कहां रखें ये 14 दीपक?

इन दीपकों को घर के अलग-अलग स्थानों पर रखने का नियम है। माना जाता है कि इससे घर के सभी कोनों में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। दीपक रखने के लिए स्थान इस प्रकार हैं –

  • रसोई घर
  • पूजा घर
  • तुलसी पौधा
  • मुख्य द्वार
  • तिजोरी
  • घर के चार कोनों में एक-एक (4 दीपक)
  • छत पर
  • घर के बाहर
  • पानी के नल के पास
  • घर की सीढ़ियों पर
  • आंगन में

अनंत चतुर्दशी पर दीपक जलाने का महत्व

ऐसा माना जाता है कि अनंत चतुर्दशी पर दीपक जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। वहीं, दीपक का प्रकाश अनंत भगवान के तेज और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस दिन घर के इन स्थानों पर दीपक जलाने से साधक को पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।