Wearing Red Coral With These Gemstone: ग्रहों की चाल ठीक करने के लिए राशि के अनुसार रत्न पहनने से व्यक्ति के जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है। हर एक ग्रह का कोई न कोई रत्न जरूर होता है। बात करें मंगल ग्रह के रत्न की , तो वह मूंगा रत्न है। अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर होती है, तो मूंगा रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई बार मूंगा रत्न धारण करने के साथ कुछ अन्य रत्न भी धारण कर लेते हैं। जिसके कारण नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। ऐसे में जानिए कि मूंगा रत्न के साथ कौन से रत्न पहनने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

मूंगा रत्न के साथ ये तीन रत्न कर सकते हैं धारण

मूंगा और माणिक्य

रत्न शास्त्र के अनुसार, मूंगा रत्न के स्वामी मंगल है और माणिक्य रत्न के स्वामी सूर्य है। इसके साथ ही सूर्य और मंगल के बीच मित्रता का भाव है। ऐसे में  मूंगा  के साथ माणिक्य रत्न पहनने से जीवन के कई कष्ट दूर हो सकते हैं। दोनों रत्नों को पहनने से दिमाग तेज होता है और एकाग्रता में वृद्धि होती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति सही होती है।

मूंगा और पुखराज

पुखराज रत्न को शुभ रत्नों में से एक माना जाता है। इस रत्न के स्वामी गुरु बृहस्पति है। इसके साथ ही मंगल और गुरु बृहस्पति के बीच मित्रता का भाव है। जिसके कारण इस दोनों रत्नों को एक साथ धारण करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी समाप्त  हो जाती है। कुंडली में मंगल और सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है।

मूंगा और मोती

मूंगा  और मोती को भी एक साथ पहना जा सकता है, क्योंकि चंद्रमा और मंगल के बीच शुभता का भाव रहता है। ऐसे में इस रत्नों को पहनने से मन शांत रहता है और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। दिमाग तेज होने के साथ साहत में बढ़ोतरी होती है, जिससे हर क्षेत्र में सफलता पाने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें