Benefits Of Wearing Silver Ring: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से की तरह के रत्नों के साथ की उपायों के बारे में बताया गया है। हर एक ग्रह का कोई न कोई रत्न और उपरत्न है। जिन्हे धारण करके व्यक्ति उस ग्रह की स्थिति कुंडली में अच्छा कर सकता है। ऐसे ही आज के समय चांदी का छल्ला पहनने का काफी ट्रेंड चल रहा है। हर तीसरा व्यक्ति हाथों में चांदी का छल्ला पहने हुए नजर आ जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिरी चांदी का छल्ला किस ग्रह को प्रतिनिधित्व करता है और इसे पहनने से क्या लाभ मिलता है। आइए जानते हैं चांदी का छल्ला पहनने के लाभ से लेकर पहनने के तरीका के बारे में…

चांदी का छल्ला का ज्योतिषीय महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी का छल्ला चंद्रमा के साथ-साथ शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है। जहां चंद्रमा मन, भावनाओं, शांति आदि का कारक माना जाता है, तो वहीं शुक्र को धन-वैभव, सुख-संपदा, आकर्षण, सौंदर्य, विलासिता, प्रेम आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में चांदी का छल्ला अगर सही विधि और सही स्थान में पहन लिया जाए, तो कुंडली में शुक्र के साथ चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो सकती है।

चांदी का छल्ला पहनने के लाभ

  • चांदी का छल्ला पहनने से व्यक्ति को तनाव से मुक्ति मिलती गै। इसके साथ ही मानसिक शांति मिलती है, जिससे बेकार की सोच पर ब्रेक लग जाता है।
  • चांदी का छल्ला पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलते हैं।
  • चांदी का छल्ला पहनने से लव लाइफ अच्छी रहती है। जीवन में खुशियां और परिवार, पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है।
  • चांदी का छल्ला पहनने से भाग्य का पूरा साथ मिलता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ जीवन सुखमय रहता है।
  • करियर और बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ नए-नए अवसर मिलते हैं।
  • चांदी का छल्ला पहनने से शारीरिक समस्याओं से निजात मिलने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

चांदी का छल्ला पहने का सही तरीका

अगर आप भी चांदी का छल्ला पहनना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन इसे धारण करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके अलावा शुक्र की स्थिति मजबूत करने के लिए शुक्रवार को भी पहनना शुभ होगा।

चांदी का छल्ला पहनने से पहले इसका शुद्धिकरण करना बेहद जरूरी है। इसके लिए एक कटोरी में कच्चा गाय का दूध लेकर इसमें छल्ला डाल दें। इसके बाद 108 बार ‘ऊँ सोमाय नमः:’ मंत्र का जाप कर लें। इसके बाद इसे अपने दाएं हाथ के अंगूठे में धारण कर लें।

चांदी का छल्ला धारण करने के नियम

चांदी का छल्ला धारण करते समय कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। कभी भी इसे शनिवार के दिन नहीं पहनना चाहिए। इसके अलावा अपने चांदी के छल्ले को किसी दूसरे को पहनने के लिए नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही इसे सूर्योदय से लेकर दोपहर तक पहन सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024