Malavya And Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष में पंचमहापुरुष और गजकेसरी राजयोगों का वर्णन मिलता है। साथ ही ये योग अगर कुंडली में हो तो व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति अति धनवान बनता है। आपको बता दें कि इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन गजकेसरी और मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसमें गजकेसरी राजयोग चंद्रमा और गुरु की युति से बनेगा। वहीं मालव्य राजयोग शुक्र ग्रह के उच्च राशि में प्रवेश करते ही बनेगा। ऐसे में इन दोनों राजयोग के बनने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं इन लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
गजकेसरी और मालव्य राजयोग का बनना आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गजकेसरी राजयोग आपकी गोचर कुंडली से लग्न स्थान पर तो वहीं मालव्य राजयोग इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं आप नए- नए आइडियाज पर काम करना पसंद करेंगे, जिससे बिजनस में अच्छी तरक्की होगी। वहीं निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि एवं सम्मान प्राप्त होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
गजकेसरी और मालव्य राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि चंद्रमा और गुरु की युति आपकी राशि के चतुर्थ स्थान पर बनेगी है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं सिंगल जातकों के लिए विवाह के अच्छे योग भी बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी से लाभ के योग बन रहे हैं और पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। साथ ही माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य और गजकेसरी राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गजकेसरी राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर बनेगा। तो वहीं मालव्य राजयोग आपकी राशि से धन स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपके कार्यों की सिद्धि हो सकती है।