Saturn Transit In Uttarashada Nakshatra: ज्योतिष के अनुसार शनि देव ऐसे ग्रह हैं, जो सबसे धीमी गति से अपनी चाल बदलते हैं। आपको बता दें कि शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग ढाई साल का समय लगाते हैं। वहीं वह समय- समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव अभी पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विचरण कर रहे हैं और वह अक्षय तृतीया से पहले यानी 28 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करके अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं इन लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही यदि आप किसी योजना पर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं, तो अब उसका सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। शेयर बाजार या निवेश से भी लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आफ काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। यदि आप किसी योजना पर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं, तो अब उसका सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। शेयर बाजार या निवेश से भी लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।