Akshaya Tritiya 2025 City Wise Gold Purchase Muhurat: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। हर साल बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 30 अप्रैल 2025, बुधवार को मनाया जा रहा है। इस साल अक्षय तृतीया पर काफी शुभ योग बन रहा है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र के साथ अक्षय योग बन रहा है। इसके साथ ही बुधवार का दिन है। इस अबूझ मुहूर्त में भगवान कुबेर, मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन किसी भी काम आरंभ करने से उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन सोना-चांदी के साथ-साथ कुछ चीजों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और सुख-संपदा, धन-वैभव का आशीर्वाद देती है है। द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदने का समय शहर के हिसाब से थोड़ा ऊपर- नीचे हो सकता है। आइए जानते हैं आपके शहर में अक्षय तृतीया के मौके पर किस समय सोना-चांदी खरीदना हो सकता है शुभ…

Akshaya Tritiya 2025 LIVE: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर दुर्लभ योग, जानें पूजा विधि, सोना-चांदी खरीदने का समय सहित अन्य जानकारी

अक्षय तृतीया पर सोना की खरीदारी का मुहूर्त 2025 (Akshaya Tritiya 2025 Gold Purchase Muhurat)

पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का मुहूर्त 29 अप्रैल 2025 को भी की जा सकती है। आज शाम 05:31 से शुरू होगा, जो 30 अप्रैल 2025 की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर होगी।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय सुबह 05:41 से दोपहर 02:12 तक है। शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 05:41 से 09:00 तक और फिर सुबह10:39 से 12:18 तक रहेगा।

अक्षय तृतीया 2025 शहर के अनुसार मुहूर्त ( (Akshaya Tritiya 2025 City Wise Muhurat)

पुणे06:08 से 12:32
नई दिल्ली</td>05:41 से 12:18
चेन्नई05:49 से 12:06
जयपुर05:49 से 12:24
हैदराबाद05:51 से 12:13
गुरुग्राम05:42 से 12:19
चंडीगढ़05:40 से 12:20
कोलकाता05:05 से 11:34
मुंबई06:11 से 12:36
बेंगलूरु05:59 से 12:17
अहमदाबाद06:07 से 12:37
नोएडा05:41 से 12:18
बांदा05:41 से 12:12
लखनऊ05:29 से 12:04

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।