Akhilesh Yadav and Aniruddhacharya Viral Video: यूं तो भगवान श्रीकृष्ण को कई नामों से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, श्रीकृष्ण को 108 नामों से पुकारा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका पहला नाम क्या था? पुराणों में भगवान श्रीकृष्ण के अनेक नामों का उल्लेख मिलता है, लेकिन जन्म के समय उन्हें किस नाम से पुकारा गया था, यह सवाल आज भी लोगों के मन में जरूर आता होगा। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, जब अखिलेश यादव की अनिरुद्धाचार्य से बीच सड़क पर मुलाकात हुई तो उन्होंने उनसे पूछा कि भगवान श्रीकृष्ण का पहला नाम क्या था। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने जवाब तो दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस जवाब को लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर भगवान श्रीकृष्ण का पहला नाम क्या था…
अनिरुद्धाचार्य ने क्या दिया था जवाब
एक हालिया मुलाकात के दौरान जब अखिलेश यादव ने स्वामी अनिरुद्धाचार्य से पूछा कि जब माता यशोदा को आधी रात में श्रीकृष्ण सौंपे गए थे, तो उन्होंने उन्हें पहली बार किस नाम से पुकारा था? इस सवाल के जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने जवाब दिया कि ‘मां ने उन्हें सबसे पहले कन्हैया कहकर पुकारा था।’ अनिरुद्धाचार्य का जवाब सुनकर अखिलेश यादव ने कहा, ‘बहुत बधाई और शुभकामनाएं आपको, बस यहीं से हमारा रास्ता अलग-अलग हो गया।’ अब आगे से किसी को शूद्र मत कहना।’ अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
क्या था भगवान श्रीकृष्ण का पहला नाम?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां यशोदा ने सबसे श्रीकृष्ण को सबसे पहले नंदलाला कहकर पुकारा था। यही उनका पहला नाम माना जाता है। इसके अलावा यहां देखिए श्रीकृष्ण के 108 नाम
श्रीकृष्ण के 108 नाम
- अचला
- अच्युत
- अद्भुतह
- आदिदेव
- अदित्या
- अजन्मा
- अजया
- अक्षरा
- अमृत
- अनादिह
- आनंद सागर
- अनंता
- अनंतजीत
- अनया
- अनिरुद्धा
- अपराजित
- अव्युक्ता
- बाल गोपाल
- बलि
- चतुर्भुज
- दानवेंद्रो
- दयालु
- दयानिधि
- देवाधिदेव
- देवकीनंदन
- देवेश
- धर्माध्यक्ष
- द्वारकाधीश
- गोपाल
- गोपालप्रिया
- गोविंदा
- ज्ञानेश्वर
- हरि
- हिरण्यगर्भा
- ऋषिकेश
- जगद्गुरु
- जगदीशा
- जगन्नाथ
- जनार्धना
- जयंतह
- ज्योतिरादित्या
- कमलनाथ
- कमलनयन
- कामसांतक
- कंजलोचन
- केशव
- कृष्ण
- लक्ष्मीकांत
- लोकाध्यक्ष
- मदन
- माधव
- मधुसूदन
- महेन्द्र
- मनमोहन
- मनोहर
- मयूर
- मोहन
- मुरली
- मुरलीधर
- मुरली मनोहर
- नंदगोपाल
- नारायन
- निरंजन
- निर्गुण
- पद्महस्ता
- पद्मनाभ
- परब्रह्मन
- परमात्मा
- परम पुरुष
- पार्थसारथी
- प्रजापति
- पुण्य
- पुरुषोत्तम
- रविलोचन
- सहस्राकाश
- सहस्रजीत
- सहस्रपात
- साक्षी
- सनातन
- सर्वजन
- सर्वपालक
- सर्वेश्वर
- सत्य वचन
- सत्यव्त
- शंतह
- श्रेष्ठ
- श्रीकांत
- श्याम
- श्यामसुंदर
- सुदर्शन
- सुमेध
- सुरेशम
- स्वर्गपति
- त्रिविक्रमा
- उपेन्द्र
- वैकुंठनाथ
- वर्धमानह
- वासुदेव
- विष्णु
- विश्वदक्शिनह
- विश्वकर्मा
- विश्वमूर्ति
- विश्वरूपा
- विश्वात्मा
- वृषपर्व
- यदवेंद्रा
- योगि
- योगिनाम्पति
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
