Aja Ekadashi 2024 Date, Puja Vidhi, Vrat Paran And Shubh Muhurta: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। वहीं आपको बता दें कि साल में कुछ 24 एकादशी पड़ती हैं, जिसमें एक कृष्ण पक्ष को दूसरी शुक्ल पक्ष में पड़ती है। वहीं आपको बता दें कि इस साल अजा एकादशी का व्रत 29 रखा जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि अजा एकादशी का व्रत करने से संतान सुखी रहती है, उस पर आने वाले संकट दूर होते हैं। वहीं इस दिन 2 शुभ योग भी बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

अजा एकादशी 2024 तिथि (Aja Ekadashi 2024 Tithi)

वैदिक पंचांग के मुताबिक भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 29 अगस्त को 01 बजकर 18 मिनट पर आरंभ होगी। साथ ही 30 अगस्त को 01 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि को आधार मानते हुए अजा एकादशी का व्रत 29 अगस्त दिन गुरुवार को रखा जाएगा। 

अजा एकादशी पर बन रहे 2 शुभ योग

अजा एकादशी पर 2 शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें पहला सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो  29 अगस्त की शाम के समय 4 बजकर 38 बजे से और पारण वाले दिन 30 अगस्त को सुबह 5 बजकर 59 बजे खत्म होगा। वहीं तीसरा संयोग यह है कि व्रत वाले दिन सुबह में सिद्धि योग बनेगा, जो शाम 6 बजकर 19 बजे तक रहेगा। इन योगों में पूजा करने का व्यक्ति को दोगुना फल प्राप्त होता है।

अजा एकादशी का महत्व

अजा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जो व्यक्ति अजा एकादशी का विधि-विधान से व्रत रखता है, उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही श्रीहरि की कृपा से व्यक्ति को वित्तीय संकट से मुक्ति मिलती है। अजा एकादशी का व्रत करने से संतान सुखी रहती है, उस पर आने वाले संकट दूर होते हैं। वहीं अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।  इस दिन व्रत करने वाले को पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और मांस-मदिरा, चावल, जौ, लहसुन, मसूर और प्याज आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024