Panchak 2023: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या फिर मांगलिक काम को करने से पहले शुभ-अशुभ समय को जरूर देखा जाता है। मान्यता है कि शुभ समय में किए गए कार्यों में सफलता के साथ सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे ही हर मास 5 दिनों के अशुभ दिन होते हैं जिन्हें पंचांग कहा जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ काम करने की मनाही होती है। मंगलवार के दिन शुरू होने के कारण इसे अग्नि पंचक कहा जाएगा। जानिए इस दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए। इसके साथ ही जानिए कब से कब तक है अग्नि पंचक।

कब से कब तक अग्नि पंचक?

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि यानी 26 सितंबर को रात 8 बजकर 28 मिनट से अग्नि पंचक शुरू हो रहा है और इसका समापन आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा यानी  30 सितंबर को रात 9 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगा।

कब लगता है पंचक?

हिंदू पंचांग के अनुसार, पंचक पांच नक्षत्रों से मिलकर से बनता है। यह नक्षत्र है धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र है। जब चंद्रमा पांच दिन में दो राशियों में भ्रमण करता है, तो इस दौरान वह इन नक्षत्रों भी भ्रमण करता है। इसी के कारण ऐसा संयोग हर 27 दिन बाद बनता है।

अग्नि पंचक के दौरान न करें ये काम

  1. अग्नि पंचक के दौरान आग लगने का खतरा सबसे अधिक होता है। इसलिए इस दौरान आग संबंधी चीजों को लेकर थोड़ा सावधान रहें।
  2. पंचक के दौरान ईंधन, लकड़ी, कोयला आदि खरीदने की मनाही होती है। माना जाता है कि इससे आग लगने का भय अधिक रहता है।
  3. पंचक के दौरान चारपाई नहीं बनवाई चाहिए। इसके अलावा बेड, चारपाई आदि की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए।
  4. पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए। इस दिशा को यमराज की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से अशुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती है।
  5. अग्नि पंचक के दौरान छत ढालने की मनाही होती है। माना जाता है कि पंचक के दौरान ऐसा करने से उस घर में कभी भी सुख-शांति नहीं रहती है।  

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।