Rahu Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब कोई ग्रह गोचर या उदय होता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। किसी व्यक्ति के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि छाया ग्रह राहु 12 अप्रैल को मंगल की स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। राहु का गोचर ज्योतिष के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि राहु का संबंध राजनीति, विदेश यात्रा, शेयर बाजार और महामारी से होता है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको शेयर बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मिथुन राशि: आपके लिए राहु ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे, जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। वहीं जो लोग राजनीति में प्रयासरत थे उनको भी इस समय सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इसलिए मिथुन राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही शेयर मार्किट में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है।
कर्क राशि: आपका 12 अप्रैल से अच्छा समय शुरू हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपके दशम भाव में गोचर करेंगे। जिसे जॉब और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। या फिर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट लग सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिसका भविष्य में आपको फायदा हो सकता है। वहीं शेयर बाजार में आप निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है। (यह भी पढ़ें)- Shani Gochar 2022: शनि देव अपनी प्रिय राशि में करेंगे गोचर, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग
वृश्चिक राशि: आपके लिए राहु ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसे शत्रु और रोग का स्थान कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार राहु देव छठे भाव में अच्छा फल देते हैं। इसलिए इस दौरान आपके गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। व्यापार में मुनाफे के संकेत हैं। नया व्यापार शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देवता है। इसलिए जो लोग सेना, इंजीनियर, पुलिस, डॉक्टरी लाइन से जुड़े हुए हैं। उन लोगों को जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। (यह भी पढ़ें)- Palmistry: हथेली में इस जगह तिल होना, धनवान होने का होता है सूचक, आप भी करें चेक