Rahu Planet Transit 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन पर सीधे पड़ता है और यह राशि परिवर्तन किसी व्यक्ति के लिए शुऊ रहता है तो किसी के लिए अशुभ।आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु ने 12 अप्रैल को मंगल के स्वामित्व वाली राशि मेष में प्रवेश कर लिया है।
वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह का संबंध शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि से माना गया हैं और राहु देव के राशि परिवर्तन से इन क्षेत्रों पर विशेष असर पड़ता है। इसलिए राहु देव के गोचर का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मिथुन राशि: आपकी गोचर कुंडली से राहु ग्रह ने 11वें भाव में प्रवेश किया है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। अगर आपका बिजनेस विदेश से जुड़ा हुआ है तो अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और वैदिक ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको बिजनेस में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं, जिसमें धनलाभ के प्रबल संकेत दिख रहे हैं। राजनीति में भी इस दौरान आपको अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि यहां पर देखने वाली बात यह भी होगी कि राहु ग्रह आपकी कुंडली में किस भाव और किस स्थिति में विराजमान हैं। साथ ही आप एक पन्ना धारण कर सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कर्क राशि: आपकी राशि से राहु देव ने दशम भाव में गोचर किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही जो लोग जॉब में पहले से कार्यरत हैं उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट भी हो सकता है। कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। शेयर बाजार में भी आपको धनलाभ के योग हैं। वहीं इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। मतलब आ घर या वाहन लेने का मन बना सकते हैं। कर्क राशि पर चंद्रमा ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए यह देखना होगा कि कुंडली में चंद्रमा किस राशि में आपको विद्यमान हैं। साथ ही चंद्र और राहु ग्रह में आपस में कैसा संबंध है। साथ ही आप लोग एक मोती धारण कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मीन राशि: आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि राहु देव ने आपके दूसरे भाव में गोचर किया है। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कई माध्यम से धन प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं करियर और व्यापार में इस समय आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। अगर आप राजनीति में प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। मतलब कोई पद भी प्राप्त हो सकता है। साथ ही अगर आप शेयर और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। लाभ के संकेत हैं। मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए जिन लोगों का व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही यहां यह भी देखना होगा कि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह और राहु देव में आपस में कैसा संबंध है। मतलब आपस में उनके कैसे संबंध हैं। आप लोग एक पुखराज धारण कर सकते हैं, जो आपको अच्छा धनलाभ करा सकता है।