Jupiter Planet Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है और इस राशि परिवर्तन का सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। यह परिवरर्तन किसी के लिए सफलता भरा रहता है तो किसी के लिए असफलता लेकर आता है। आपको बता दें कि देवताओं का गुरु बृहस्पति ने 12 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर लिया है और वह यहां 22 अप्रैल 2023 तक विराजमान रहेंगे।

वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना गया है। इसलिए गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि: आपकी राशि से गुरु ग्रह ने 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी के योग हैं। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं, जिससे बिजनेस में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई व्यवसायिक डील भी फाइनल हो सकती है। जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी ऑफिस में तारीफ हो सकती है। बॉस लोग आपसे खुश हो सकते हैं। वहीं जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय बेहद अनुकूल है। वह शुरू कर सकते हैं। साथ ही गुरु बृहस्पति आपके 8वें भाव के स्वामी है। इसलिए इस समय जो लोग रिसर्च के फील्ड से जुड़े हुए हैं उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही आप इस समय एक पुखराज धारण कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा।


मिथुन राशि: गुरु ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि गुरु ग्रह ने आपके दशम स्थान में गोचर किया है। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही इस समय आपके प्रमोशन और अप्रेजल के भी योग हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही नए  व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शुभ फलदायी रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और ज्योतिष के मुताबिक बुध ग्रह और गुरु बृहस्पति में मित्रता का भाव है। इसलिए यह समय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। गुरु बृहस्पति को और मजबूत करने के लिए आप लोग पिसी हुई हल्दी का तिलक लगा सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा।

कर्क राशि: गुरु बृहस्पति 2023 आपके नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही कारोबार में जो डील रुकी हुईं थी वो भी फाइनल हो सकतीं हैं। वहीं इस दौरान आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपको फायदेमंद साबित हो सकती है। । वहीं जिन लोगों का कारोबार खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों के लिए यर समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं गुरु ग्रह के इस राशि परिवर्तन से कर्क राशि के लोग अपने लक्ष्यों और कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। वहीं बृहस्पति ग्रह आपके छठे स्थान के स्वामी हैं, जिसे रोग और शत्रु का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं पर विजय हासिल होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति भी मिल सकती है। इस समय आप एक पुखराज धारण कर सकते हैं।