Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि का पावन त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। इस दिन भक्त व्रत रख भगवान शिव की अराधना करते हैं। सुबह से ही शिव के मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है। लोग भिन्न भिन्न चीजों से शिव का अभिषेक करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर्व 1 मार्च को मनाया जा रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि अनुसार किन चीजों से भोलेनाथ का अभिषेक करें, जिससे भगवान शिव प्रसन्न हों और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त हो…
रुद्राभिषेक का महत्व:
विष्णु पुराण के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब शिवजी ने सारा विष अपने कंठ में ग्रहण कर लिया था तब देवताओं ने उनका दूध से अभिषक किया था जिससे शिवजी पर विष का असर कम हो गया था तब से ही भोलेनाथ का अभिषेक करना शुरू हो गया।
मेष राशि: इस राशि के जातकों को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र पर सफेद चंदन से श्रीराम लिखकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पूर्व शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना भूलें।
वृषभ राशि: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए वृष राशि के जातकों को विशेष रूप से दूध-दही और शक्कर का प्रयोग करना चाहिए। सबसे पहले शिवलिंग पर दही से अभिषेक करें, फिर जल चढ़ाएं। इसके बाद शक्कर से अभिषेक करें और फिर जल चढ़ाएं। इसके पश्चात् दूध से अभिषेक करें और फिर जल चढ़ाकर सफेद चंदन से तिलक लगाएं और श्रद्धा भाव से शिव मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि: आपकी राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। इसलिए आप भांग मिश्रित दूध से शिव जी का अभिषेक करेंगे तो मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी।
कर्क राशि: आपकी राशि पर चंद्र देव का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को इस महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल एवं मिश्री से अभिषेक करना चाहिए। सुख-समृद्धि और संपन्नता पाने के लिए कर्क राशि के जातकों को यह उपाय जरूर करना चाहिए।
सिंह राशि: इस राशि के शिव साधक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शुद्ध घी से अभिषेक करना चाहिए। इस पूजन से उनके जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं शीघ्र ही दूर हो जाएंगी।
कन्या राशि: आप लोगों को धतूरा, गांजा, शमी और दही से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए, जिससे आपके गुप्त शत्रुओं का नाश होगा और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।
तुला राशि: आप पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करेंगे तो आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी एंव संतान सुशिक्षित व आज्ञाकारी होगी।
वृश्चिक राशि: भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को गंगाजल और दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इसके पश्चात् शिवलिंग पर लाल चंदन से तिलक जरूर लगाएं। (यह भी पढ़ें)- खुशमिजाज स्वभाव के माने जाते हैं इन 3 राशि के लोग, जिस पार्टी में जाते हैं वहां की बढ़ा देते हैं रौनक
धनु राशि: भगवान शंकर की कृपा पाने के लिए धनु राशि के जातकों को कच्चे दूध के साथ केसर, गुड़, हल्दी मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए पूजा में पीले फूल का प्रयोग करें।
मकर राशि: गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करने पर परिवार में सुख और समृद्धि आएगी साथ ही शरीर निरोगी होगा।
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का घी, शहद, शक्कर और बादाम के तेल से अभिषेक करना चाहिए। इसके पश्चात् नारियल का जल अर्पित करें और नीले रंग के फूल चढ़ाएं। इसके पश्चात् सरसों के तेल से तिलक करें और फिर रोली से तिलक लगाएं।
मीन रशि: इस राशि के जातकों को भगवान शिव का कच्चे दूध, केसर एवं गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक के बाद शिवलिंग का हल्दी एवं केसर से तिलक करें। (यह भी पढ़ें)- मकर राशि में बनने जा रही है मंगल और शनि की युति, इन 4 राशि वालों की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें