Palmistry: कहा जाता है कि जब मनुष्य का जन्म होता है उसी समय उसकी जन्म कुंडली तैयार हो जाती है। ज्योतिष विद्या के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि वह व्यक्ति जीवन में क्या करेगा और कहां सफलता पाएगा। हस्तरेखा विज्ञान में हाथों की लकीरों को देखकर यह बताया जाता है कि किस व्यक्ति के लिए कौन से क्षेत्र में करियर बनाना बेहतर होगा। साथ ही क्षेत्र में उसे सफलता मिलेगी भी या नहीं।

सूर्य पर्वत का मोटा और उभरा हुआ होने का सीधा अर्थ यह है कि आपकी सरकारी नौकरी लगने के अवसर बहुत अधिक हैं ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन्हें बुद्धिमत्ता से संबंधित क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहिए। ऐसे लोग राजनीति क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। जिन लोगों का सूर्य मजबूत होता है वह किसी भी करियर में जाएं तो बहुत जल्द सम्मान और उन्नति प्राप्त करते हैं।

जिन लोगों के हाथों में शुक्र पर्वत उभरा होता है। ऐसे लोगों को कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए। संगीत, डांस, पेंटिंग, साज-सज्जा, ब्यूटी और विज्ञापन आदि में करियर बनाने से यह लोग बहुत जल्द सफलता हासिल करते हैं।

हाथ में चंद्र पर्वत उभरा हुआ और लाल रंग का हो तो ऐसे लोग भावों से जुड़े क्षेत्रों में सफलता पाते हैं। इनमें एक्टिंग, रंगमंच, साहित्य, लेखन, पत्रकारिता, मनोरंजन और संगीत आदि शामिल है। ऐसे लोग बहुत भावुक होते हैं।

जिनकी हथेली पर मंगल पर्वत उभरा हुआ होता है और मंगल पर्वत पर आड़ी तिरछी रेखाएं नहीं होती है और मंगल पर्वत पीला नहीं पड़ा होता है, ऐसे लोगों को अधिक शारीरिक क्षमता दिखाने वाले करियर में अपनी जगह बनानी चाहिए। ऐसे लोगों को पुलिस या सेना आदि में जाना चाहिए।

जिनके हाथों में गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है। ऐसे लोग करियर में बहुत उच्च स्थान को प्राप्त करते हैं। ऐसे लोगों को सरकारी नौकरियों के अवसर अधिक मिलते हैं। साथ ही यह लोग अध्यापन के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। गुरु पर्वत अच्छा होने का अर्थ यह है कि ऐसे लोगों का बृहस्पति ग्रह मजबूत है।

हथेली में बुध पर्वत का मोटा और उभरा होने का अर्थ यह है कि ऐसा व्यक्ति व्यवसाय में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। बुध पर्वत अच्छा होने की स्थिति में व्यक्ति वाणिज्य और बैंकिंग से संबंधित क्षेत्रों में अपना करियर बनाता है। जिन क्षेत्रों में बोलने की अधिक आवश्यकता होती है ऐसे क्षेत्रों में बुध ग्रह मजबूत वाले लोग अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं।