Palmistry: कहते हैं हाथ की लकीरों में व्यक्ति का भविष्य छुपा हुआ होता है। क्योंकि हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ की लकीरों का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और भविष्य का अध्ययन किया जाता है और यह भी बताया जाता है कि व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। वह किस क्षेत्र में नाम और पैसा कमाएंगा। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी हथेली की कौन सी रेखाएं आपके करियर के लिए शुभ संकेत देती हैं और आप अपना करियर किस क्षेत्र में बना सकते हैं। आइए जानते हैं…

बन सकते हैं शिक्षक:

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर आपके हाथ में गुरु पर्वत उभरा हुआ है तो आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आप प्रोफेसर या शिक्षक हो सकते हैं। साथ ही आप इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सरकारी क्षेत्र, राजनीति, शिक्षक इत्यादि क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।

संगीतकार या कलाकार हो सकते हैं:

अगर आपके हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होते हुए शनि पर्वत पर जाती है तो ऐसे लोग पब्लिक डोमेन में काम करने वाले होते हैं। ये लोग अच्छे संगीतकार या कलाकार हो सकते हैं। साथ ही ये लोग सामाजिक कार्यकर्ता भी हो सकते हैं।

वैज्ञानिक हो सकते हैं:

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि हथेली में शनि पर्वत अधिक उभरा हुआ है तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। लेकिन उसके लिए कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। ऐसे लोग इंजीनियर, वैज्ञानिक या शोधकर्ता हो सकते हैं। साथ ही ये लोग शनि ग्रह से संंबधित व्यापार करने वाले हो सकते हैं।

मीडिया या फिल्म लाइन में जा सकते हैं:

कला, मीडिया या फिल्म के क्षेत्र में जाने वाले लोगों के हाथों में शुक्र काफी बलवान होता है। इन लोगों के हाथों में शुक्र का घेरा काफी बड़ा देखने को मिलता है। इसलिए ये लोग फिल्म और मीडिया लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही ऐसे लोग रोमांटिक होते हैं। (यह भी पढ़ें)- Shani Gochar: इन 2 राशि वालों को रहना होगा सावधान, शुरू होने वाला शनि की ढैय्या का प्रभाव, जानें उपाय

सरकारी नौकरी के होते हैं योग:

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार गुरु पर्वत पर उभार के साथ बहुत सी रेखाओं के होने से सरकारी नौकरी मिलने की संभावना होती है। साथ ही आपके हाथ में रेखाएं जितनी साफ और कम कटी हुई होंगी उतना ही आपको संघर्ष कम करना पड़ेगा और आप तुरंत सरकारी नौकरी मिल जाएगी। (यह भी पढ़ें)- Budh Gochar: बुध ग्रह करने जा रहे हैं गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, खुल सकते हैं तरक्की के नए द्वार