Shami Plant Vastu: वास्तु शास्त्र अनुसार कई चीजें ऐसी होती हैं जो सकारात्मकता लाती हैं। तो वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिनसें आस-पास का माहौल नकारात्मक हो जाता है जिससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। कहते हैं जिस घर या ऑफिस का वास्तु खराब हो वहां के लोग कभी तरक्की नहीं कर पाते। इसलिए वास्तु दोष को खत्म करना बेहद जरूरी हो जाता है। वास्तु शास्त्र अनुसार शमी का पौधा घर में लगाने से न केवल वास्तु दोष दूर होता है बल्कि धन आगमन के मार्ग भी खुलते हैं। जानिए इस पौधे से जुड़े लाभ और इसे लगाने की सही दिशा।
शमी के पौधे के लाभ: कहते हैं अगर घर में धन नहीं टिक रहा है तो शमी का पौधा लगाने से आपको लाभ मिलेगा। मान्यता है ये पौधा धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इससे घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। शमी के पौधे की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। जो व्यक्ति शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से परेशान है उसे इस पौधे की पूजा करने से लाभ प्राप्त होता है। शमी का पौधा शनि दोष दूर करने के साथ ही वास्तु दोष भी खत्म करता है।
शमी का पौधा कैसे लगाएं:
-शमी के पौधे को शनिवार के दिन लगाना चाहिए। इसे गमले में या फिर जमीन में घर के मुख्य द्वार के पास लगा सकते हैं।
-ध्यान रखें कि इसे कभी भी घर के अंदर न लगाएं।
-इस पौधे को घर के मुख्य द्वार की बायीं तरफ लगाना या रखना चाहिए।
-इस पौधे को हमेशा साफ जगह पर लगाएं।
-इसके आसपास कूड़ा इकट्ठा न होने दें।
-इस पौधे को ऐसी जगह लगाएं जहां सूरज की पर्याप्त रोशनी आ रही हो। क्योंकि इस पौधे को काफी सनलाइट की जरूरत पड़ती है।
-इस पौधे को ज्यादा पानी भी न दें। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लड़के-लड़कियों को 30 साल की उम्र तक करने पड़ते हैं बड़े संघर्ष, इसके बाद मिलती है अच्छी सफलता)
शमी के पौधे के उपाय:
-अगर धन की कमी बनी हुई है तो शनिवार के दिन शमी के पौधे की जड़ में एक सुपारी और सिक्का दबा दें। फिर पौधे पर गंगाजल अर्पित करें। शाम के समय इस पौधे के समझ दीपक जलाएं। मान्यता है इस उपाय को करने से धन-धान्य में वृद्धि होने लगती है।
-अगर कोई व्यक्ति किसी गंभीर रोग से परेशान है तो उसे शनिवार की शाम में शमी के पौधे के गमले में पत्थर या फिर धातु का शिवलिंग स्थापित करना चाहिए। इसके बाद इस शिवलिंग पर रोजाना दूध चढ़ाएं। फिर शिवलिंग की विधि विधान पूजा करने के बाद महा-मृत्युजन्य मन्त्र का जाप करें। (यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र अनुसार घर का मेन गेट हो ऐसा तो नहीं होगी धन की कभी कमी)
-अगर विवाह में दिक्कत आ रही है तो किसी शनिवार से शुरू करके 45 दिनों तक शमी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए और सिंदूर से पूजन करना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से विवाह जल्द हो जाता है।
-अगर शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या चल रही है तो शमी के पौधे को घर में लगाकर उसकी उचित देखभाल करनी चाहिए। उसके पास रोजाना दीपक जलाना चाहिए। शनिवार के दिन पौधे को उड़द की दाल और काले तिल अर्पित करने चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से शनि की दशा का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। (यह भी पढ़ें- शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों के लिए सितंबर महीना कैसा रहेगा, क्या सुधरेगी आर्थिक स्थिति? जानिए)