Vastu Tips For Home: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। मान्यता है कि अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो उस घर में बेवजह लड़ाई- झगड़ा होता रहता है और जिस घर में क्लेश लगातार होती रहती है, तो उस घर में दरिद्री छा जाती है। वहीं उस घर से मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं। इसलिए घर या कार्यस्थल को हमेशा वास्तु के अनुसार बनाना चाहिए।वास्तु शास्त्र में घर में सुख समृद्धि लाने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। जिसमें एक उपाय होता है पौधों से जुड़ा।
आपको बता दें कि अधिकतर लोगों को अपने घर में पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है। लोग अपनी मनपसंद का कोई भी पौधा घर में लगा लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र अनुसार घर में लगाए जाने वाले पौधों का चुनाव बेहद ही सोच समझकर करना चाहिए। क्योंकि ये पौधे घर में खुशहाली लाने का भी काम करते हैं। यहां हम बताने जा रहे हैं एक ऐसे पौधे के बारे में जिसे शनि देव और भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। मान्यता है इस पौधे को घर में लगाने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। इस पौधे का नाम है शमी। आइए जानते हैं इस पौधे को कब और कहां लगाना चाहिए…
शमी का पौधा कहां और कैसे लगाएं:
शमी के पौधे को घर के बाहर लगा सकते हैं। इसे इस तरह से लगाएं कि आप जब घर से बाहर निकलें तो ये पौधा आपकी दायीं तरफ पड़ना चाहिए। अगर घर के बाहर पौधा लगाने की जगह नहीं है तब आप इसे छत पर भी रख सकते हैं। साथ ही इसे दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है लेकिन यदि इस दिशा में धूप न आने या फिर किसी अन्य कारण से आप नहीं रख सकते तब इसे आप पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण में लगा सकते हैं। इस पौधे को लगाने का शुभ दिन शनिवार है। साथ ही इस पौधे को लगाने की सबसे शुभ तिथि विजयादशमी को माना जाता है। (यह भी पढ़ें)- Shaniwar Ke Upay: कर्मफल दाता शनि देव का चाहिए आशीर्वाद तो शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय, सभी कष्ट होंगे दूर
शमी के पौधे को लगाने के लाभ:
ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र अनुसार शनि देव की कृपा दृष्टि पाने के लिए इस पौधे की उपासना करनी चाहिए। मान्यता है इस पौधे को लगाने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। ये पौधा घर में सकारात्मकता लाने का काम करता है। भगवान शिव का भी प्रिय माना जाता है। घर में धन-धान्य की कमी नहीं होने देता। जिन लोगों पर शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या चल रही हो उन्हें इस पौधे की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। इस पौधे की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होने की मान्यता है। (यह भी पढ़ें)- Shani Dev: 30 साल बाद शनि करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन 2 राशि वालों को मिलेगी ढैय्या से मुक्ति
शमी के पौधे की कैसे करें पूजा:
- शमी के पौधे के नीचे रोजाना दीपक जलाएं।
- भगवान शिव को एक पत्ता शमी का जरूर चढ़ाएं।
- शमी के पौधे पर जल बिना नहाए नहीं चढ़ाना चाहिए।
- किसी शुभ काम पर जा रहे हैं तो इस पौधे के दर्शन करके जाएं।