Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए कई उपाय बताए जाते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को अपनाने से घर-परिवार के लोगों की तरक्की होती है और उनके बीच प्यार बना रहता है। वास्तु अनुसार घर के मुख्य दरवाजे के अंदर और बाहर की तरफ गणेश जी की दो प्रतिमाएं इस तरह से लगानी चाहिए जिससे उन मूर्तियों की पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहे। माना जाता है ऐसा करने से घर-परिवार की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

घर के मुख्य द्वार के ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखें। उसे रोजाना जल अर्पित करें और शाम के समय उसके समक्ष घी का दीपक जलाएं। इसके बाद 11 बार “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें। मान्यता है ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होने लगती है।

वास्तु अनुसार घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। ये तोरण आम, अशोक या पीपल के पत्तों से बना होना चाहिए। मान्यता है तोरण लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

घर के मेन गेट पर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह लगाना भी शुभ माना जाता है। इसी के साथ घर के मुख्य द्वार पर सुबह के समय आटे से रंगोली बनाएं। अगर रोजाना ऐसा कर पाना संभव न हो तो हफ्ते में एक बार तो ये काम जरूर करें। मान्यता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। (यह भी पढ़ें- दिसंबर महीना शनि साढ़े साती से पीड़ित इस राशि वालों के लिए खास, आय में हो सकती है बढ़ोतरी)

रोजाना स्नान के बाद घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर लगाएं। मान्यता है ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और परिवार में खुशहाली आती है। सुबह उठते ही स्नान करने के बाद घर की देहरी को हल्दी मिले पानी से धोएं। मान्यता है ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

मान्यता है घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसे शुक्रवार के दिन घर ले आएं उसके बाद इसे पूरी रात सरसों के तेल में डुबोकर रख दें। फिर शनिवार के दिन इसे निकालकर घर के मुख्य द्वार पर लगा दें। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष उपाय: पैसों की किल्लत दूर करने के लिए बताए जाते हैं ये उपाय)