Vastu Tips For Buying Home : वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो व्यक्ति के जीवन में दरिद्रा छा जाती है। साथ ही ऐसी जगह से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। वहीं घर का बाहर का वास्तु दोष भी घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन में परेशानियां ला सकता है साथ ही लोगों की प्रगति में बाधा भी आने लगती है। इसलिए जब भी घर खरीदे या बनाए तो उसके आसपास के वास्तु पर भी ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं घर खरीदते समय किन- किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…
घर के आसपास न हो कोई मंदिर
अगर आप घर खरीद रहे हैं तो आपके घर के आसपास कोई धार्मिक स्थान नहीं होना चाहिए। क्योंकि उसकी ऊर्जा बहुत सकारात्मक और उच्चतम स्तर पर होती है। इन स्थान की शक्ति इनती सकारात्मक ऊर्जा वाली होती है की इसके संपर्क में आने से मानव पर नकारात्मक असर पड़ने लगता है। साथ ही घर में रहने वाले लोगों को मानसिक अशांति का सामना करना पड़ता है। इसलिए घर के पास कोई मंदिर बगेरा नहीं होना चाहिए।
घर के पास न हो कोई अस्पताल
घर खरीदते समय एक बात का विशेष ध्यान ऱखना चाहिए कि घर के पास कोई अस्पताल तो नहीं है, क्योंकि अस्पताल में अस्वस्थ लोग अपना इलाज करवाते हैं। जिनका ओरा बहुत कमजोर होता है। इन्ही अस्वस्थ लोगों के कारण वहां नकारात्मक ऊर्जा का स्तर बहुत ज्यादा होता है। जिस कारण हॉस्पीटल के आसपास रहने वाले लोगों के जीवन में भी नकारात्मकता छा जाती है। साथ ही उनको क्लेश का सामना करना पड़ता है।
टी पॉइंट पर न हो घर
वास्तु शास्त्र अनुसार घर टी पॉइंंट पर नहीं होना चाहिए। मतलब जहां पर तीन गलियां या तीन सड़क आकर मिलती हो ऐसी जगह घर का होने शुभ नहीं माना जाता। ऐसी जगहों पर रहने वाले वालों की आर्थिक स्थिति हमेशा खराब रहती है। साथ ही ऐसी जगह से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं।
न हो पुरानी इमारतें
अगर आप घर खरीद रहे हैं तो आपके आसपास कोई पुरानी इमारत नहीं होनी चाहिए। मतलब कई बार आपने देखा होगा की किसी के घर के आसपास पुरानी इमारतें होती हैं। जो राजा महाराजाओं के समय की हो और वह बंद हो तो ऐसी स्थान पर भी नकारात्मकता ऊर्जा काफी ज्यादा होती है। ऐसा होने से आसपास के घर के लोगों के जीवन दरिद्रता का वास बना रहता है। वहीं ऐसे लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।