Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र में तमाम ऐसे उपाय बताए गए हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाने और सकारात्मकता का संचार करते हैं। कहते हैं कि अगर घर या ऑफिस में चीजों के रखने की दिशा गलत हो या फिर कोई गलत सामान रखा हुआ है तो वास्तु दोष का खतरा रहता है। इससे वहां रहने वाले लोगों की प्रगति नहीं हो पाती और वहां हमेशा धन का अभाव बना रहता है। यही नहीं, ऐसे लोगों को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और एकाग्रता में कमी हो सकती है।

वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र मिलता है कि घर में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए पिरामिड का इस्तेमाल असरदायी हो सकता है। जानकारों के अनुसार घर में इसे लगाने से कई परेशानियों से निजात मिल सकती है। त्रिकोण के आकार का पिरामिड वास्तु दोष दूर करने और फोकस क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। कई लोग लकड़ी या फिर धातु से बनी पिरामिड घर में लगाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लोग पिरामिड का इस्तेमाल कई तरीकों से करते हैं। आइए जानते हैं –

किस दिशा में रखें पिरामिड: विशेषज्ञ बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक पिरामिड को उत्तर दिशा में रखना उत्तम होगा। इससे धन लाभ और आर्थिक संपन्नता की संभावना प्रबल होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक दक्षिण दिशा में पिरामिड रखने से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही, मुकदमा या कोई भी कानूनी कार्यवाही में अगर लोग फंसे हुए हैं तो इससे भी उन्हें जल्दी मुक्ति मिलेगी। वहीं, जो लोग पूर्व दिशा में पिरामिड रखते हैं तो इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है और यश की प्राप्ति होती है।


जानें किस स्थिति में कौन-से पिरामिड का करें इस्तेमाल: वास्तु के मुताबिक जिन बच्चों को पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगता है, एकाग्रता की कमी है उन्हें अपनी स्टडी टेबल पर पिरामिड रखना चाहिए। इससे फोकस करने में मदद मिलेगी, साथ ही कहा जाता है कि अगर क्रिस्टल का पिरामिड रखेंगे तो पढ़ने में मन लगेगा और बेहतर परिणाम मिलेंगे। इसके अलावा, जो लग पाचन संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं, अगर वो गिलास या लोटा जिससे पानी पीते हैं, उसके ऊपर पिरामिड रखते हैं तो इससे उनकी पाचन शक्ति बढ़ जाती है।