Vastu Tips For Money: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर हमारा घर वास्तु अनुसार बना हो तो हमारे घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। वहीं अगर घर या कार्यस्थल वास्तु अनुसार नहीं बना हो तो वहां क्लेश और दरिद्री छा जाती है और जहां दरिद्री छा जाती है वहां से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिनको लगाने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। साथ ही आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान हो सकतीं हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में…
मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है लक्ष्मणा पौधा:
मान्यता है कि मां लक्ष्मी को लक्ष्मणा पौधा विशेष प्रिय है। इस पौध को घर में लगाने से घर प्राप्ति का योग बनता है। साथ ही इसको लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। लक्ष्मणा का पौधा घर में पूरब या पूर्व-उत्तर की दिशा में लगाना चाहिए।उत्तर दिशा धन का कारक है और इस दिशा से धन के देवता कुबेर का भी संबंध रहता हैमान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर में हमेशा लक्ष्मी का वास रहता है।
लगाएं लाल कनेर का पौधा:
वास्तु अनुसार लाल कनेर के पौधे को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ये पौधा पैसों की कमी नहीं होने देता। सफेद और नीले रंग के अपराजिता पौधे को घर में लगाने से पैसों की किल्लत कभी नहीं झेलनी पड़ती। (यह भी पढ़ें)- Shani Gochar 2022: शनि देव अपनी प्रिय राशि में करेंगे गोचर, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग
शनि दोष दूर करने के लिए लगाएं शमी:
अगर आपकी कुंडली में शनि दोष या आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या चल रही है, तो आपको शमी का पौधा घर पर लगाना चाहिए। लोग आम तौर पर इस पौधे को लगाने से डरते हैं। क्योंकि ज्योतिष में इसका संबंध शनि से माना जाता है। लेकिन इस पौधे को घर के मुख्य द्वार के बाईं तरफ लगाने से तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं। शमी की विशेष पूजा करने से लाइफ में धन-धान्य की कमी नहीं रहती। ये पौधा घर के बाहर ऐसे स्थान पर लगाएं जिससे यह घर से निकलते समय दाहिनी ओर पड़े। (यह भी पढ़ें)- Holi 2022: होली पर राशि अनुसार करें इन रंगों का इस्तमाल, जीवन में सुख- समृद्धि आने की है मान्यता