Samudrik Shastra: समुद्र शास्त्र अनुसार शारीरिक बनावट और शरीर पर मौजूद निशानों से किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। आप ये भी जान सकते हैं कि आपके भाग्य में राजयोग है या नहीं? या लाइफ में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की छाती चौड़ी और नाक लंबी होती है उन्हें कम उम्र में ही सफलता मिल जाती है। ऐसे लोगों धन-संपत्ति के कोई कमी नहीं रहती।
जिन महिलाओं के बाएं हाथ की हथेली के बीच में तिल, मछली, वीणा, चक्र, कमल या ध्वजा जैसी आकृतियां बनती हैं उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ऐसी महिलाएं जिस घर में जाती हैं वहां धन और खुशियों का ढेर लगा देती हैं। यदि पुरुषों के हाथों या पैरों में मछली, अंकुश या वीणा जैसे निशान होते हैं वह कम समय में ही अच्छा पैसा कमा लेते हैं।
जिस जातकों की हथेली के बीचोबीच तिल होता है वह बेहद धनवान और समाज में उनकी अलग पहचान होती है। जिस व्यक्ति की छाती पर अधिक बाल होते हैं वे संतोषी प्रवृत्ति के होते हैं। ऐस लोग अधिकतर धनवान होते हैं। इन्हें लाइफ में पैसों की दिक्कत नहीं होती। जिस व्यक्ति के हाथ में 5 की जगह 6 अंगुलियां होती हैं, ऐसे लोगों की किस्मत काफी तेज होती है। ये लोग ईमानदार और मेहनती होते हैं। जिसके चलते ये हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर लेते हैं।
जिन लोगों के माथे के दाहिने हिस्से पर तिल होता है उन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। दाएं गाल पर तिल होना व्यक्ति के धनवान होने का सूचक माना जाता है। ज्योतिष अनुसार धनी मनुष्यों के हाथ की रेखाएं चिकनी और गहरी होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार हाथ की कनिष्ठा उंगली पर तिल हो तो आप अपार संपत्ति के मालिक होंगे। जिस व्यक्ति के नाक के दाएं भाग पर तिल होता है उनके पास धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती है। माथे के तिल से जानें कैसा होगा आपका भविष्य, सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है खास