Mole Of Palm: ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण करके उसके भविष्य और नेचर का पता लगाया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों की बनावट और उन पर मौजूद तिलों के आधार पर व्यक्ति का व्यक्तित्व और भविष्य पता लगाया जाता है।

हमारे शरीर पर हर तिल का आपना खास महत्व होता है। कुछ तिल शुभ होते हैं, तो कुछ तिल अशुभ। बस तिल किस स्थान पर है ये देखना जरूरी होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हथेली पर तिल का क्या महत्व होता है। सामुद्रिक शास्त्र में हथेली के तिल के भी अलग-अलग मतलब बताए गए हैं। कहते हैं कि हथेली पर कुछ तिल शुभ होते हैं और कुछ अशुभ होते हैं। आइए जानते हैं…

अगर दाहिनी और बाएं हाथ की हथेली पर हो तिल:

दाहिनी हथेली के ऊपरी हिस्से पर तिल को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा तिल व्यक्ति को धनवान बनाता है। जबकि बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से की हथेली पर तिल होने से व्यक्ति जो भी पैसा कमाता वह तुरंत खर्च हो जाता है। ऐसे लोग धन संचय नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोग शौक-मौज पर खूब पैसा खर्च करते हैं। साथ ही ये लोग जिंदगी के पूरे मजे लेते हैं।

अगर चंद्र पर्वत हो तिल:

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ के चंद्र पर्वत पर तिल होता है उसका मन बहुत चंचल होता है। ऐसे लोगों का मन अक्सर बेचैन रहता है। इन्हें वैवाहिक सुख देर से मिलता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों की शादी में भी कई अड़चनें आती हैं। ये लोग शक्की प्रवृत्ति के होते हैं। ये हर बात को कई बार सत्यापित करते हैं।

कला प्रेमी होते हैं ऐसे लोग:

हथेली और अंगूठे के बीच के हिस्से में तिल होने पर मनुष्य को कलात्मक माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोग कलात्मक विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। यह बहुत भावुक होते हैं। इन्हें अपनी माता या ननिहाल के रिश्तेदारों से विशेष लगाव होता है।

शिक्षा रह जाती है अधूरी:

बृहस्पति पर्वत पर तिल होना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि यहां तिल होने से बृहस्पति ग्रह के अशुभ फलों को झेलना पड़ता है। हमारे जीवन में शिक्षा, विवाह, संतान और रोजगार को बृहस्पति ग्रह ही प्रभावित करता है।

कर्मठ और मेहतनी होते हैं:

शनि पर्वत पर तिल होने से मिले-जुले फलों की प्राप्ति होती है। ऐसा व्यक्ति अलग-अलग भाषाओं को सीखने में बहुत रुचि रखता है। माना जाता है कि यह लोग कामुक होते हैं। इन्हें नए दोस्त बनाना पसंद होता है। ऐसे लोग कर्मठ और मेहनती भी होते हैं। ये किसी भी काम को पूरा करके ही चैन से बैठते हैं। 

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022