सामुद्रिक शास्त्र में हाथों, पैरों और माथे की रेखाओं और निशानों के बारे में बताया गया है। कहा जाता है हथेली की रेखाओं के समान ही पैरों की रेखाएं भी इंसान के जीवन से जुड़ी होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, मनुष्य के हाथों और पैरों में मौजूद रेखा और निशानों के जरिए उसके भविष्य के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बता दें कि गरुड़ पुराण में भी सामुद्रिक शास्त्र का वर्णन मिलता है और कहा जाता है कि इसकी रचना स्वयं भगवान कार्तिकेय जी ने की थी। सुमद्र शास्त्र में पैरों की कुछ रेखाओं और निशानों के बारे में जिक्र किया गया है। कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के पैरों के तलवों में इस तरह के निशान मौजूद होते हैं तो ऐसे लोग निकट भविष्य में करोड़पति बन सकते हैं। जानिये क्या कहती हैं आपके पैरों की रेखाएं-
शंख और चक्र का निशान: अगर किसी व्यक्ति के पैर में शंख, चक्र और मछली का निशान है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को मंत्री पद प्राप्त हो सकता है। साथ ही उसे चल और अचल संपत्ति मिलने के भी योग रहते हैं।
अगर किसी व्यक्ति के पैर के मध्य से एक रेखा मध्यम उंगली तक जाए तो ऐसे लोगों को अपने जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में धन-संपत्ति और औलाद का सुख प्राप्त होता है।
प्रधानमंत्री बनते हैं ऐसे निशान वाले: अगर किसी व्यक्ति के पैर में छत्र, चक्र, ध्वज, पद्म और स्वास्तिक आदि के चिन्ह होते हैं तो ऐसा व्यक्ति सम्राट बनता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के पैर में हाथी, घोड़ा, पर्वत, अंकुश, तोमर, कुंडल, रथ, पैदी आदि का निशान बनता है तो ऐसे लोग प्रधानमंत्री बनते हैं।
अगर किसी व्यक्ति के पैरों में दाएं ओर घुमा हुआ चक्र का निशान या फिर माला अंकुश आदि के चिन्ह हों तो ऐसा व्यक्ति राजसुख प्राप्त करता है।
इन लोगों का हो जाता है जल्दी विवाह: अगर किसी व्यक्ति के पैर की तर्जनी उंगली में एक खड़ी रेखा हो तो उसका विवाह बहुत जल्दी हो जाता है। साथ ही उसका जीवनसाथी उसे बहुत प्रेम भी करता है।