सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट के आधार पर स्वभाव के बारे में बताया गया है। साथ ही बताया गया है कि इंसान के हर अंग की बनावट उसके व्यक्तित्व को भी दर्शाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंग और उनकी बनावट व्यक्ति का व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य बताने में भी सक्षम है। इसी तरह होंठों की बनावट व्यक्ति की जिंदगी के राज खोलती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि होंठों की बनावट से कैसे किसी व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा सकता है।
मोटे होंठ:
जिन लोगों के होंठ मोटे और मांस से भरपूर होते हैं, वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं। कभी-कभी ये बहुत भावुक भी हो जाते हैं। हालांकि इनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी होता है। उनका मन अशांत रहता है और साथ ही धैर्य की कमी भी होती है।
सामान्य से बड़े होंठ:
अगर किसी व्यक्ति के होंठ का आकार सामान्य से बड़ा होता है, तो ऐसे लोगों का धर्म के प्रति काफी लगाव होता है। यह लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा होता है। वह कुछ भी करने से पहले भगवान को जरूर याद करते हैं।
गुलाबी होंठ:
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के होंठ गुलाब की पंखुड़ी के समान लाल होते हैं, वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। उनका जीवन धन-धान्य से भरपूर होता है, साथ ही ऐसे लोग सुखी जीवन जीने वाले होते हैं। हालांकि, जिन व्यक्तियों के होंठ काले और धब्बेदार होते हैं, उन्हें अपने जीवन में आर्थिक चुनौतियों का अक्सर सामना करना पड़ता है।
पतले होंठ:
जिन लोगों के होंठ पहले होते हैं, वह अपने जीवन में खूब आगे बढ़ते हैं। वह जो भी काम करते हैं, उन्हें उसमें सफलता मिलती है। वहीं, अगर व्यक्ति के होंठ टेढ़े-मेढ़े हैं, तो ऐसी लोगों को जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, कड़े परिश्रम के बाद उन्हें जीवन में सफलता मिल ही जाती है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
