सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट के आधार पर स्वभाव के बारे में बताया गया है। इसमें बताया है कि इंसान के हर अंग की बनावट उसके व्यक्तित्व को दर्शाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंग और उनकी बनावट व्यक्ति का व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य बताने में भी सक्षम है। इसी तरह भौहों की बनावट व्यक्ति की जिंदगी के राज खोलती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि भौहों की बनावट से कैसे किसी व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा सकता है।
भौहें अगर जुड़ी हुईं हों तो
आपने कई ऐसे लोग देखें होंगे जिनकी भौंहें आपस में जुड़ी होती हैं। मान्यता है ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ये लोग अपने हित को सदैव प्राथमिकता देते हैं। समुद्र शास्त्र में इन्हें तेज दिमाग वाला बताया गया है। साथ ही इन लोगों को बेवकूफ बनाना आसान नहीं माना जाता।
भौहें अगर काली और गहरी हों तो:
कुछ व्यक्तियों की भौंहें गहरी और काले रंग की होती हैं। मान्यता है ये लोग आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक गहरी और काले रंग की भौंहें वाले लोग सुखमय और सम्पन्न जीवन जीते हैं।
अगर भौहें ऊंची- नीची हों तो:
आपने कुछ ऐसे लोग देखें होंगे, जिनकी भौंहें थोड़ी ऊंची-नीची होती हैं। इन लोगों के आर्थिक रूप से कमजोर होने की मान्यता हैं। कहते हैं कि ऊंची-नीची भौंहों वाले लोगों को क्रोध भी बहुत ज्यादा आता है। ये लोग अपने काम में हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं।
ऐसे लोगों का होता है जटिल स्वभाव:
कई लोगों की भौंहें काफी घनी होती हैं। समुद्र शास्त्र में इन लोगों को जटिल स्वभाव का बताया गया है। कहते हैं कि इनको समझ पाना काफी मुश्किल होता है। घनी भौंहों वाले लोग कंजूस होने की भी मान्यता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग धन की बचत करना अच्छे से जानते हैं।
गंभीर स्वभाव के होते हैं ये लोग:
सामुद्रिक शास्त्र में हल्की भौंहों वाले लोगों को गंभीर स्वभाव वाला बताया गया है। कहते हैं कि हल्की भौंहें वाले लोग अपने भविष्य के बारे में काफी सोचते हैं और ये लोग जल्दबाजी में फैसला लेना पसंद नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
