आंखें सब कुछ बयां कर देती हैं – आपने यह बहुत लोगों को बोलते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में आंखों के बारे में कईं ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि व्यक्ति की आंखों से उसके व्यक्तित्व के बारे में जाना सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंग और उनकी बनावट व्यक्ति का व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य बताने में सक्षम है। इसी तरह आंखों का आकार भी व्यक्ति की जिंदगी के राज खोलता है। आज हम जानते हैं कि आंख का आकार अलग- अलग होने से क्या पता चलता है…

जिनकी होती हैं मोटी आंखें: 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखें मोटी होती हैं, उन्हें लोगों से बहुत अधिक जुड़ाव महसूस नहीं हो पाता है। कहते हैं कि ऐसे लोग बहुत कम भावनात्मक होते हैं। ऐसे लोगों को अक्सर अपने हित से जुड़ी बातें करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग खुशमिजाज नहीं होते हैं। इनके मन में स्वार्थ रहता है। इनकी कोशिश रहती है कि यह हर तरीके से अपना स्वार्थ पूरा कर लें। लेकिन ऐसे लोग मनी माइंडेड होते हैं। साथ ही ये लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं। 

कम खुलने वाली आंखें:

कहते हैं कि जिन लोगों की आंखें कम खुलती हैं उनका मन बहुत अच्छा होता है। ऐसे लोग बहुत दयालु प्रवृत्ति के होते हैं। इनके मन में दूसरों के प्रति बहुत प्रेम रहता है। इन लोगों की कोशिश रहती है कि यह किसी का मन न दुखाएं। ऐसे लोग खुद उदास रहकर भी दूसरों को खुश करने की कोशिश करने में लगे रहते हैं। यह बहुत भावनात्मक होते हैं। साथ ही इनके मन में स्वार्थ नहीं रहता है। ये लोग काफी बुद्धिमान और समझदार माने जाते हैं। साथ ही ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी शांत बने रहते हैं। वहीं ये लोग बहुत कूल मिजाज के होते हैं और हर पल का आनंद लेने वाले होते हैं।

ऊपर की ओर उठीं हुई आंखें:

कुछ लोगों की आंखें पीछे की ओर से ऊपर की ओर उठी रहती हैं, कहते हैं कि ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान नहीं होते हैं। लेकिन ऐसे लोगों को रि्श्ते निभाने की बहुत समझ होती है। यह सबके पसंदीदा होते हैं। स्पष्टवादी होने के साथ ही इन्हें खुशमिजाज होने के लिए भी जाना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों के मन में किसी के लिए बुरे ख्याल नहीं आते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने वाले भी होते हैं। साथ ही रिश्तों की बहुत अच्छी समझ होती है। इसलिए ये लोगों के बीच आ रही गलतफहमी को आसानी से दूर करने की क्षमता रखते हैं। साथ ही इन्हें अनुशासित जीवन जीना ही पसंद होता है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022