Rajyog in Hand: आपने लोगों से सुना होगा कि उस व्यक्ति के हाथ में राजयोग है। आपको बता दें कि यह सच है कि व्यक्ति के हाथ में कई प्रकार के राजयोग होते हैं, जिससे वह गरीब घर में जन्म लेकर भी अमीर बनता है। साथ ही उसे सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं यहां हम ऐसे राजयोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके हाथ में होने से  व्यक्ति जीवन में हर सुख साधन प्राप्त करके समाज और परिवार में भी सम्मान प्राप्त करते हैं। इए जानते हैं हथेली पर बनी इन राजयोग रेखाओं को और जानें क्या है इनका मतलब-

लक्ष्मी योग

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर हथेली में गुरु, शुक्र, बुध, और चंद्रमा के पर्वत पूर्ण विकसित हों और लालिमा लिए हों, तो यह योग बनता है। ऐसे लोग धनवान होते हैं और अपने प्रयासों से सफलता पाते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं ऐसे लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं। साथ ही ऐसे लोग अति धनवान होते हैं। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। 

राजलक्ष्मी योग

हथेली में गुरु, शुक्र, चंद्रमा, और बुध पर्वत पूर्ण और विकसित हों और उनका रंग लाल हो, तो यह योग बनता है। ऐसे लोग भाग्य का धनी होता है और कई सोर्स से पैसे कमाते हैं। वहीं ऐसे लोगों को समाज में खूब मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। वहीं ऐसे लोग अपने जीवन में हर प्रकार का सुख भोगते हैं।  

शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ के शुक्र पर्वत पर अगर त्रिशूल का निशान हो तो ये चिह्न भाग्यशाली लोगों का सूचक होता है। ऐसे लोगों के जीवन में धन की कमी नहीं रहती है। साथ ही  अगर शुक्र पर्वत पर स्‍टार का चिह्न बना हो तो प्रेम में जबरदस्‍त सफलता मिलती है। ऐसे लोग अपने जीवन में हर प्रकार का सुख भोगते हैं। वहीं ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहता है। वहीं जीवनसाथी सुंदर मिलता है। 

हाथ में अमला योग

सूर्य, चंद्र और शुक्र के प्रभाव से हाथों पर अमला योग का निर्माण होात है। यदि हथेली पर सूर्य, चंद्र और शुक्र पर्वत ऊंचा हो और चंद्र पर्वत से बुध पर्वत तक कोई रेखा जाए तो अमला योग बनता है। ऐसा व्यक्ति गरीब घर में होकर भी अमीर बनता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति अतिधनवान होता है। ऐसा व्यक्ति व्यवहार कुशल और गुणवान होता है, अपनी मेहनत और लगन से यह खूब तरक्की और लाभ पाते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025