Child Line On Palm: ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य की जन्मकुंडली का विश्लेषण करके उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर तिल और हाथ की रेखाओं का विश्लेषण करके उसके भविष्य, वैवाहिक जीवन और संतान के बारे में विश्लेषण किया जाता है। आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि अगर संतान रेखा के पास या ऊपर तिल हो तो उसका क्या फल होता है। आइए जानते हैं कहां होती है संतान रेखा और तिल का फल…
जानिए कहा होती है संतान रेखा:
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की सबसे छोटी उंगली कनिष्ठिका के नीचे बुध पर्वत होता है। बुध पर्वत पर मौजूद खड़ी रेखा संतान रेखा कहलाती है। यह रेखा स्पष्ट होनी चाहिए। आपके हाथ में जिनती संतान रेखा होंगी, भविष्य में आपके उतने ही बच्चे होंगे।
पुत्री होगी या पुत्र:
हस्तरेखा शास्त्र में संतान संख्या के अलावा संतान के पुत्र या पुत्री होने का भी वर्णन किया गया है। आपको बता दें कि तो बुध और शुक्र पर्वत पर बनने वाली छोटी-छोटी गहरी रेखाएं पुत्र प्राप्ति का संकेत देती हैं। इसके अलावा यदि ये रेखाएं हल्की हों तो आपको लक्ष्मी यानी पुत्री की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर यहां कोई रेखा नहीं है तो शायद आपको संतान न हो और अगर हो तो देरी से हो।
अशुभ माना जाता है संतान रेखा पर तिल:
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर आपके हाथ में मौजूद संतान रेखा पर तिल है तो इसका अर्थ ही की आपको संतान प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अगर किसी की हथेली में संतान रेखा कटी-फटी है तो ऐसा व्यक्ति संतान सुख से वंचित रह जाता है या संतान देरी से हो सकती है। (यह भी पढ़ें): 24 घंटे बाद बुध ग्रह करने जा रहे हैं गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव; खुल सकते हैं तरक्की के नए द्वार
द्वीप का चिन्ह:
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में संतान रेखा पर द्वीप का चिन्ह है तो ऐसे लोगों की संतान का स्वास्थ्य हमेशा कमजोर रहता है या कोई मानसिक बीमारी हो सकती है। (यह भी पढ़ें): Shani Dev: शनि देव ने उदय होकर इन 4 राशि वालों के लिए बनाया ‘राजयोग’, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल