Shani Rekha: ज्योतिष शास्त्र में जैसे किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली को देखकर उसके जीवन और आर्थिक स्थिति के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं का विश्लेषण करके व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताया जाता है।
आपको बता दें कि हाथ में कई प्रकार की रेखाएं होती हैं। जिनमें से शनि रेखा प्रमुख होती है और इसे ही भाग्य रेखा कहा जाता है। आइए जानते हैं शनि रेखा के बारे में विस्तृत जानकारी और ये किस स्थान पर होती है…
जानिए कहां होती है ये रेखा:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार शनि रेखा (भाग्य रेखा) मणिबंध या हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है। आपको बता दें हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत कहलाता है।
किस्मत के होते हैं धनी:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में कलाई के ऊपरी भाग से शनि या भाग्य रेखा निकलकर सीधे बिना कटे शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। साथ ही ये लोग अकूत संपत्ति के मालिक होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। ये लोग कम उम्र में ही करियर की ऊंचाइयों को छू जाते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ भी होते हैं। ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं।
उम्र के साथ होते जाते हैं अमीर:
वहीं आपको बता दें कि शनि रेखा हाथ में अन्य स्थानों से भी निकलती है। अगर गुरु पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति उम्र बढ़ने के साथ-साथ अमीर होता चला जाता है। साथ ही ऐसे लोग पैसे का खुद उपयोग कम ही कर पाते हैं। (यह भी पढ़ें)- Vastu Tips: धन दौलत में वृद्धि के लिए वास्तु अनुसार आजमाएं ये उपाय, धन के देवता कुबेर रहेंगे मेहरबान
लैविश लाइफ जीने के होते हैं शौकीन:
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर कोई रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच जाती है तो तो ये अच्छा फल प्रदान करती है। कहते हैं कि ऐसी रेखा वाले जातक हर कार्य में अपनी मेहनत से सफलता पा लेते हैं। लेकिन ये रेखा कटी फटी नहीं होनी चाहिए। ये लोग लैविश लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही इनके शौक भी महंगे- महंगे होते हैं और ये लोग अपने शौक पूरे करने के लिए खूब मेहनत भी करते हैं। (यह भी पढ़ें)- ग्रहों के राजकुमार बुध ने गुरु की राशि में किया प्रवेश, इन 3 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ