Shani Rekha: कहते हैं मनुष्य के हाथ में उसकी तकदीर छुपी होती है। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में कई प्रकार की रेखा होती है। जिसमें प्रमुख शनि रेखा, भाग्य रेखा, जीवन रेखा और धन रेखाएं हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं शनि रेखा के बारे में। मान्यता है जिन लोगों के हाथ में शनि रेखा स्पष्ट और बिना कटी- पिटी होती है। वो लोग जीवन में खूब नाम कमाते हैं और वह किस्मत के भी धनी होते हैं। आइए जानते हैं कहां होती है शनि रेखा और इसके बारे में विस्तृत जानकारी…
इस स्थान पर होती है शनि रेखा:
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक शनि रेखा (भाग्य रेखा) मणिबंध या हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है। आपको बता दें हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान शनि पर्वत कहलाता है। यह रेखा जितनी स्पष्ट और बिना कटी- पटी होगी, उतना ही व्यक्ति धनी और शौहरत कमाने वाला होगा।
भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग:
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के हाथ में कलाई के ऊपरी भाग से शनि या भाग्य रेखा निकलकर सीधे बिना कटे शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ये बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही ये लोग अकूत संपत्ति के मालिक होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। ये लोग कम उम्र में ही करियर की ऊंचाइयों को छू जाते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ भी होते हैं। ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं। साथ ही ये लोग समाज में खूब नाम और पैसा कमाते हैं।
उम्र के साथ- साथ होते जाते हैं अमीर:
वहीं आपको बता दें कि शनि रेखा हाथ में अन्य स्थानों से भी निकलती है। अगर गुरु पर्वत से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति उम्र बढ़ने के साथ-साथ अमीर होता चला जाता है। साथ ही ऐसे लोग पैसे का खुद उपयोग कम ही कर पाते हैं। इन लोगों का धन इनकी संतान उपभोग करतीं हैं। साथ ही ये लोग दानी भी बहुत होते हैं।
मेहनत से बनते हैं बड़े कारोबारी:
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर कोई रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच जाती है तो तो ये अच्छा फल प्रदान करती है। कहते हैं कि ऐसी रेखा वाले जातक हर कार्य में अपनी मेहनत से सफलता पा लेते हैं। लेकिन ये रेखा कटी फटी नहीं होनी चाहिए। शनि देव इनको मेहनती और कर्मठ बनाते हैं। साथ ही ये लोग मेहनत के दम पर बड़े कारोबारी बन जाते हैं। ये हर कार्य को समय पर करना पसंद करते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही इनके शौक भी महंगे- महंगे होते हैं और ये लोग अपने शौक पूरे करने के लिए खूब मेहनत भी करते हैं।