Lucky Signs In Hand: हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा शास्त्र जिसमें मनुष्य के हाथ की लकीरों और पर्वतों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और आर्थिक स्थिति के बारे में बताया जाता है। हाथ में जीवन रेखा, धन रेखा, ह्रदय रेखा, शनि रेखा और भी कई तरह की रेखाएं होती हैं। साथ ही हाथ में 9 ग्रहों का भी स्थान होता है। जिसके आधार पर हम उस ग्रह से संबंधित फलित कर पाते हैं। लेकिन हाथ में कुछ ऐसे निशान भी होते हैं, जो बहुत लकी माने जाते हैं। मान्यता है जिन लोगों के हाथ में ये निशान होते हैं वह जीवन में खूब नाम और शौहरत कमाते हैं। आइए जानते हैं ये कौन से लकी निशान हैं…
समाज में बनाते हैं अपनी अलग पहचान:
हस्तरेखा अनुसार हथेली में सबसे ऊपर हृदय रेखा होती है। यदि किसी जातक की दोनों हथेलियों को जोड़ने पर हृदय रेखा से सपष्ट अर्ध चन्द्र की आकृति बनती दिखाई दे रही है तो यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग बुद्धिमान और चतुर होते हैं। साथ ही ये मेहनत के दम पर हर मुकाम हासिल कर लेते हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
अगर बन रहा हो X का निशान:
जिनकी हथेली में मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के बीच में (X) का निशान बना दिखाई दे तो ऐसे जातकों को भाग्यशाली माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में ये निशान होता है। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। साथ ही इन लोगों लग्जरी लाइफ पसंंद होती है और पैसे खर्च करने में इनका हाथ खुला हुआ होता है। वहीं इनके शौक- मौज भी महंगे होते हैं। ये जीवन में नाम और शौहरत दोनों कमाते हैं।
अगर बन रही हो M की आकृति:
हस्तरेखा अनुसार जिन लोगों के हाथ में M का निशान बना दिखाई दे तो ऐसे लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। साथ ही इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये लोग या तो टाइकून बिजनेसमैन बनते हैं या फिर बड़े नेता बनते हैं। इन लोगों के पास पैसे की कभी कमी नहीं रहती है। (यह भी पढ़ें)- Gemology: पुखराज रत्न पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि आने की है मान्यता, जानिए किन राशियों के लिए लाभकारी
समाज में मिलती है प्रतिष्ठा:
हथेली में V का निशान होना भी शुभ फलदायी माना जाता है। यह विष्णु चिन्ह हृदय रेखा से बनता है। जब हृदय रेखा गुरु पर्वत के पास जाकर दो भागों में बंट जाची है और v का आकार ले लेती है तो विष्णु चिन्ह का शुभ योग बनता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह चिह्न होता है। ये लोग किस्मत के तेज माने जाते हैं। साथ ही इन लोगों को महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है। जिनको पाने के लिए खूब मेहनत करते हैं, ये लोग अपनी बुद्धि का खाते हैं।
बन रहा हो शंख का चिह्न:
हाथ में शंख का चिन्ह बनना भी शुभ माना जाता है। जिनके हाथों में ये चिन्ह होता है वे लोग हर काम में विजय प्राप्त करते हैं। इनके शत्रु खुद ब खुद परास्त हो जाते हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। (यह भी पढ़ें)- Palmistry: भाग्यशाली लोगों के हाथों में होती है ऐसी शनि रेखा, जानें क्या बताता है हस्तरेखा शास्त्र