अंकों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमार लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। वहीं अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है और इन 9 अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य भी होता है।
यहां हम बात करने जा रहे हैं 8 अंक के बारे में। जिसके स्वामी शनि देव हैं। वहीं जिन लोगों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन व्यक्तियों का मूलांक 8 बनता है। यह लोग अपनी मेहनत से पैसे कमाने पर विश्वास रखते हैं। क्योंकि इन पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। साथ ही ये लोग रहस्यमयी प्रकृति के भी माने जाते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 के बारे में विस्तृत जानकारी…
मेहनत के दम पर करियर में पाते हैं ऊंचा मुकाम:
मूलांक 8 वाले लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं और अपनी मेहनत की दम पर करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग भावुक भी होते हैं। इनसे कोई कुछ कह दे तो यह घंटों सोचते रहते हैं। साथ ही किसी भी काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। इसलिए हर काम में आसानी से सफलता पा लेते हैं। हालांकि, ये लोग जीवन में सफल होने के बाद भी साधारण जीवन ही जीते हैं। ये लोग अत्यंत ही गंभीर और शांत प्रकृति के होते हैं। किसी भी कार्य को निष्ठापूर्वक निभाते हैं। साथ ही ये लोग धन जोड़ने में माहिर होते हैं। साथ ही इन लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा होती है।
इन व्यापार में मिलती है सफलता:
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 8 वाले लोग ऑयल, लोहे, ट्रांसपोर्ट और पेट्रोलियम से जुड़ा हुआ बिजनेस करें तो विशेष फायदा हो सकता है। साथ ही करियर के हिसाब से ये लोग इंजीनियर और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग रिसर्च का काम भी अच्छे से करते हैं।
ये दिन और तारीख होते हैं शुभ:
इन मूलांक वाले लोगों के प्रेम सम्बन्ध स्थाई नहीं रहते, कई बार तो ये मन ही मन में प्रेम करते रहते हैं और उसे जाहिर नहीं कर पाते। प्रायः इनका विवाह देरी से होता हैं। इनकी अपने जीवनसाथी से भी अनबन होती रहती है। हालांकि ये लोग अपने जीवन में समाज में सम्मान बहुत पाते हैं। लेकिन वैवाहिक जीवन के मामले में ये थोड़ा अनलकी रहते हैं। आपके लिए 8, 17 व 26 तारीख शुभ हैं। दिनों की बात की जाये तो आपके लिए बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार के दिन शुभ रहते हैं। इसी के साथ गहरा भूरा, काला व नीला रंग आपके लिए अनुकूल होता है।
