Numerology: अंक ज्योतिष जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होगा। इस मूलांक के लोग बेहद साहसी और बुद्धिमान होते हैं। ये अपनी बुद्धि के दम पर लाइफ में अच्छा पैसा कमाते हैं। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये कर्मशील होते हैं। ये भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं। ये जिस चीज को पाने की इच्छा रखते हैं उसे प्राप्त करके ही दम लेते हैं। ये चुनौतियों को स्वीकार करते हैं।

इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। इन्हें लाइफ में पैसों से संबंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। समाज में इनकी एक अलग पहचान होती है। ये चुनौतियों से घबराते नहीं हैं। बल्कि उन पर लड़कर विजय प्राप्त करते हैं। ये हर वक्त कुछ न कुछ नया करने योजना बनाते रहते हैं। ये नौकरी से ज्यादा व्यापार में अच्छा नाम कमाते हैं। इन्हें अपने काम में किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। ये हर चीज अपने तरीके से करना चाहते हैं।

ये बहुत बातूनी भी होते हैं। ये अपने बातों से किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है जिससे हर कोई इनकी तरफ खींचा चला आता है। ये किसी भी चीज को लेकर न तो अधिक समय तक खुश रहते हैं और न ही दुखी। ये अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। ये समय से पहले ही भविष्य में होने वाली घटनाओं को जान लेते हैं। (यह भी पढ़ें- शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए शुभ, आय में हो सकती है वृद्धि)

इनकी लव लाइफ थोड़ी तनाव भरी होती है। इनके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते। शादी से पहले इनके एक से ज्यादा लव रिलेशन रहने के आसार रहते हैं। लेकिन इनकी शादीशुदा लाइफ काफी अच्छी रहती है। इनकी अपने हमसफर से काफी अच्छी निभती है। ये अच्छे दोस्त भी साबित होते हैं। इस मूलांक के लोग बहुत बातूनी होने के कारण कई बार ऐसी बातें भी बोल जाते हैं जो सामने वाले को बुरी लग जाती हैं। (यह भी पढ़ें- सपने में खुद को ऐसे देखना माना जाता है शुभ संकेत, आपके घर आ सकता है पैसा)