अंक विज्ञान का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। आपने देखा ही होगा कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। आजकल लोग अपना मोबाइल नंबर और गाड़ी नंबर भी बहुत सोच समझकर लेते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर नंबर का अपना एक लकी कलर होता है। व्यक्ति अगर अपने लकी कलर का पर्स रखें तो अंक विज्ञान अनुसार उसको भाग्य का साथ मिल सकता है। अगर व्यक्ति अपनी जन्म तारीख के गणना करें, तो वह आसानी से अपने लकी नंबर के बारे में पता लगा सकता है। अगर किसी व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ 15-08-1989 है तो 1+5+8+1+9+8+9=41=4+1=5, इस जन्म तारीख के व्यक्ति का लकी नंबर 5 होगा। मतलब जो आपकी डेट ऑफ बर्थ है उसको पहले जोड़ लो और फिर जो नंबर आएं उनको भी आपस में जोड़, वो ही आपका लकी नंबर होगा। आइए जानते हैं लकी नंबर अनुसार कौन से रंग का पर्स रखें।

जानिए लकी नंबर 1 लिए शुभ कलर:

जिन लोगों का जन्म तारीख की गणना करने के बाद लकी नंबर 2 है, वो लोग लाल रंग का पर्स रख सकते हैं। साथ ही एक ताबें का सिक्का भी रख सकते हैं। ऐसा करने से उनको भाग्य का साथ मिलेगा। 

लकी नंबर 2 के लिए शुभ रंग:

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का लकी नंबर 2 है, उन लोगों को सफेद कलर का पर्स रखना चाहिए। साथ ही एक चांदी का सिक्का भी आप पर्स में रख सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

जानिए लकी नंबर 3 लिए शुभ कलर:

आप लोग मेंहदी या पीले रंग का पर्स रख सकते हैं। इस कलर के रंग का पर्स आपके लिए लकी चार्म साबित हो सकता है। इसी के साथ आप लोग गोल्डन फॉइल का तिकोना टुकड़ा भी अपने पर्स में रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही धन आगमन के मार्ग खुलेंगे।

लकी नंबर 4 के लिए शुभ रंग:

अंकविज्ञान अनुसार जिन लोगों का लकी नंबर 4 है, वो लोग आसमानी या हरे रंग के कलर का पर्स रख सकते हैं। इसके अलावा आप लोग अपने पर्स में हरे कलर का रूमाल का छोटा सा कपड़ा भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आप पर धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहेगी।

जानिए लकी नंबर 5 लिए शुभ कलर:

अंकशास्त्र अनुसार जिन लोगों का लकी नंबर 5 है, वो लोग हरे रंग का पर्स रख सकते हैं। साथ ही आप लोग अपना भाग्य चमकाने के लिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा का कार्ड भी पर्स में रख सकते हैं।

लकी नंबर 6 के लिए शुभ रंग:

जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 6 है, उन लोगों के लिए सफेद रंग के पर्स रखना शुभ रहेगा। इसके साथ ही पीतल का एक सिक्का रखने से भी आपको लाभ मिलेगा। साथ ही आप लोग पर्स में एक अपनी राशि का कार्ड भी रख सकते हैं।

लकी नंबर 7 के लिए शुभ कलर:

अंकशास्त्र अनुसार जिन लोगों का लकी कलर 7 है वो लोग किसी भी रंग का पर्स रख सकते हैं। साथ ही आप लोग एक चांदी का ठोस टुकड़ा भी रख सकते हैं।

नंबर 8 के लिए शुभ रंग:

जिन लोगों का लकी नंबर 8 है उन लोगों के लिए नीले रंग का पर्स रखना लाभकारी रहता है। ऐसा करने से धन आगमन के नए- नए मार्ग खुलते हैं और मा लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

जानिए लकी नंबर 9 लिए शुभ कलर:

किस्मत को चमकाने के लिए आप लोगों का ऑरेंज कलर के रंग का पर्स रखना चाहिए। साथ ही आप अपने  पर्स में एक पीतल का सिक्का भी जरूर रखें।