Surya Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। किसी व्यक्ति के लिए यह गोचर लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। इस साल 2022 में कई बड़े और छोटे ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। वहीं मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के प्रदाता सूर्य देव भी 13 फरवरी को शनि की प्रिय राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि सूर्य के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पडे़गा। लेकिन 4 ऐसी राशियां जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि: इस राशि के लोगों को सूर्य का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे (धन) भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आकस्मिक लाभ हो सकता है। कहीं अगर आपका धन फंसा हुआ था तो वो इस दौरान मिल सकता है।

वृष राशि: इस समय अवधि के दौरान आपको जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार करने और चमकने का मौका हासिल होगा। क्योंकि सूर्य आपके गोचर कुंडली के दशम (कर्म) के भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं अगर आप पहले से नौकरी कर रहे हैं, तो आपका प्रमोशन हो सकता है। इस दौरान आप नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं और यह समय इस काम के लिए अनुकूल भी है। सूर्य के प्रभाव से कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है, बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं।

मिथुन राशि: इस अवधि में आप व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन और उससे अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं इस दौरान आप नई परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संभालने में सक्षम रहेंगे, क्योंकि सूर्य देव आपके ग्यारहवें (इनकम) भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए आपको इस समय कई स्त्रोंतो से इनकम होगी। साथ ही आप इस समय खर्चों पर लगाम लगाने में सक्षम रहेंगे। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो इस दौरान आपको फायदा हो सकता है।

मेष राशि: इस राशि वालों के 13 फरवरी से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम (भाग्य) भाव में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आपक कोई नई डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको फायदा हो सकता है। मिथुन राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव और मंगल ग्रह में मित्रता का भाव है, इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022