जब भी किसी व्यक्ति का जन्म होता है, तो तिथि, जन्म के स्थान, समय और ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति पर उसकी राशि और कुंडली निर्धारित होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के अपने अलग गुण और दोष होते है। जानकार मानते हैं कि राशि और कुंडली के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी चार राशियों का जिक्र किया गया है, जिनमें जन्मीं लड़कियां बेहद ही प्रतिभाशाली मानी जाती हैं, ऐसी लड़कियां अपने करियर में बड़े मुकाम पर पहुंचती हैं। तो आइये जानते हैं कौन-सी हैं वह चार राशियां-

मिथुन राशि: मिथुन राशि में जन्मीं लड़कियां काफी बुद्धिमान और टैलेंटेड होती हैं। यह हर क्षेत्र में खूब तरक्की हासिल करती हैं। इनका स्वभाव हर किसी पर अच्छा प्रभाव छोड़ता है इसलिए हर कोई इनकी तरफ आकर्षित हो जाता है। इस राशि की लड़कियां जिस भी क्षेत्र को करियर के लिए चुनती हैं, उसमें खूब नाम कमाती हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी कमाल का होता है।

कन्या राशि: इस राशि की लड़कियों की निर्णय लेने की शक्ति काफी अच्छी होती है। यह अपने करियर में ऊंचाइयां छूती हैं। इस राशि की लड़कियों में हमेशा कुछ नया सीखने की ललक होती है। यह सही समय पर हमेशा सही निर्णय लेती हैं, इस कारण हर कोई इनकी वाहवाही करता है। हर कोई इनके काम करने के तरीके से प्रभावित रहता है, इनमें नेतृत्व का गुण भी मौजूद होता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि की लड़कियां काफी प्रतिभाशाली होती हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी लेने में काफी रूचि होती है। इस राशि की लड़कियों को अपने कार्यक्षेत्र में खूब तारीफ मिलती है, हर कोई इनकी प्रशंसा करता है। यह काफी मेहनती भी होती हैं और कड़े परिश्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल करती हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि की लड़कियां अपने करियर को लेकर काफी गंभीर होती है। इनके काम करने का तरीका सबसे अलग होता है, इस राशि की लड़कियां बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार होती हैं। यह अपनी मेहनत के बल पर करियर में बड़ी सफलता हासिल करती हैं।