Zodiac Sign Astrology: वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन है। इन 12 राशियों के जुड़े जातकों का नेचर, व्यक्तित्व, पसंद, करियर, लव लाइफ अलग- अलग होती है। क्योंकि हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है और इसी का प्रभाव उस राशि से संबंधित व्यक्ति पर पड़ता है। यहां आप जानेंगे किन 4 राशियों के लड़कों की सबसे अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी मानी जाती है। ज्योतिष अनुसार इन राशि के लड़कों की तरफ लड़कियां भी काफी जल्दी आकर्षित होती हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के लड़कों की लड़कियां दीवानी होती है। इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है जो लड़कियों को इनकी तरफ खींचा चला आने पर मजबूर कर देता है। इनके लिए प्यार काफी अहमियत रखता है। ये जिस लड़की से प्यार करती हैं उसकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है, जिससे मिथुन राशि के लड़कों का बोलने का अंदाज सबसे अलग होता है। जो इनकी खूबी भी हैं।

सिंह राशि: सूर्य ग्रह के स्वामित्व वाली इस राशि के लड़के काफी रोमांटिक और केयरिंग नेचर के होते हैं। इनकी लव लाइफ भी काफी अच्छी चलती है। इनके अंदर किसी से भी बात करने का कॉन्फिडेंस होता है। लड़कियां इनके इसी अंदाज पर फिदा हो जाती हैं। इस राशि के लड़के बहुत ही फ्रेंडली नेचर के होते हैं। लड़कियां इनकी बेहद ही जल्दी दोस्त बन जाती हैं। ये अपने घर-परिवार को साथ लेकर चलते हैं। ये दिल की साफ होते हैं। इसलिए ये जहां रहते हैं वहां प्रसिद्धि हासिल कर लेते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लड़कों की तरफ भी लड़कियां काफी जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। इनका स्टाइल कुछ अलग होता है। ये किसी का भी दिल जीतने में माहिर होते हैं। इनकी लव लाइफ काफी अच्छी रहती है। ये अपने पार्टनर का पूरा ध्यान रखते हैं। तुला राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है, जो इनको रोमांटिक भी बनाते हैं। इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है जो लड़कियों को इनकी तरफ खींचा चला आने पर मजबूर कर देता है।

मकर राशि: इस राशि के लड़के काफी गुड लुकिंग माने जाते हैं। ये बोलने में भी काफी एकस्पर्ट होते हैं। ये अनपी बातों और स्वभाव से किसी भी लड़की को अपना दीवाना बना देते हैं। इनकी तरफ लड़कियां भी सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। इनके दोस्त भी काफी संख्या में बनते हैं। साथ ही इस राशि के लड़कों का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा माना जाता है, ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो इनको ईमानदार भी बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022