Rahu Rashi Parivartan 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी दूसरी राशि में गोचर करता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2022 में कई छोटे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मायावी ग्रह राहु ग्रह भी ढेड़ साल बाद गोचर करने जा रहे हैं। वर्तमान में राहु वृषभ राशि में है लेकिन 12 अप्रैल से ये मंगल की राशि मेष में गोचर करेंगे। ज्योतिष में राहु ग्रह को एक पापी ग्रह माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को कठोर वाणी, जुआ, यात्राएं, चोरी, दुष्ट कर्म, त्वचा के रोग, धार्मिक यात्राएं आदि का कारक कहते हैं। जिस व्यक्ति की जन्म पत्रिका में राहु अशुभ स्थान पर बैठा हो, अथवा पीड़ित हो तो यह जातक को इसके नकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।
साथ ही गोचर कुंडली में भी अगर राहु ग्रह अशुभ स्थान में हैं तो वो भी जातक को अशुभ फल देंगे। राहु ग्रह मनुष्य की खासकर मति भ्रम कर देते हैं और वो न उसमें सही निर्णय लेने की क्षमता खत्म हो जाती है। वहीं राहु ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं और उनको क्या उपाय करने चाहिए…
वृष राशि: राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दूसरे (धन) भाव में गोचर करेंगे। जिसको वाणी का भी स्थान कहा जाता है। इस दौरान आपको धन की हानि हो सकती है। साथ ही आपना धन कहीं डूब सकता है। इस दौरान शेयर, सट्टा और लॉटरी में निवेश संभालकर करें, तो बेहतर रहेगा। साथ ही इस समय आपको अपनी वाणी पर भी कंट्रोल करना चाहिए, अन्यथा आपकी बात किसी को बुरी लग सकती है और आपके संबंध खराब हो सकते हैं।
उपाय: राहु ग्रह का ज्योतिष में कोई दिवस निर्धारित नहीं है। लेकिन शनि देव की राहु देव से मित्रता होने के कारण। शनिवार को राहु देव के उपायों को कारगर माना गया है। राहु दोष का निवारण करने के लिए शनिवार को काला कपड़ा पहनना चाहिए और ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। रोज आप 5, 11 या 18 माला जप कर सकते हैं।
तुला राशि: इस राशि वालों की गोचर कुंडली में राहु सप्तम (दांपत्य, साझेदारी) भाव में गोचर करेंगे। इसलिए किसी भी अवैध गतिविधि से दूरी बनाकर रखें अन्यथा भारी भुगतान करना पड़ सकता है। व्यापार में भागीदारों के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं। इस दौरान नई व्यापारिक साझेदारी करने से बचें। लव लाइफ में किसी बात पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवाहित जीवन में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती है। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें, तो बेहतर होगा।
उपाय: शनिवार के दिन एक पात्र में जल, कुशा और दूर्वा रख लें। स्नान के बाद उस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। ऐसे करने से राहु दोष समाप्त होता है। यह शनिवार को करना चाहिए।
मिथुन राशि: राहु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें (इनकम) के भाव में भ्रमण करेंगे। इस समय आपको इमकम को लेकर चिंता हो सकती है। साथ ही इस समय आपके खर्चें बढ़ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही इस समय व्यापार में निवेश करने से भी बचना चाहिए, वरना धन हानि हो सकती है।
उपाय: शनिवार को रात पीपल के जड़ के पास घी का दीपक जलाएं। इससे भी राहु पीड़ा में लाभ होता है।
कर्क राशि: राहु देव आपकी गोचर कुंडली के दशम (कर्म) भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपको करियर और व्यापार को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही आप अगर जॉब कर रहे हैं तो आपको कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है। आपके अपने बॉस से संबंध खराब हो सकते हैं। अगर आप व्यापार में कोई नई डील करना चाह रहे हैं, तो इस समय आपको बचना चाहिए।
उपाय: राहु दोष से मुक्ति के लिए आप काली भेड़, कंबल, लोहा, तलवार, तिल से भरा पात्र आदि का दान कर सकते हैं। साथ ही राहु का व्रत करने से शत्रु का डर दूर होगा और कानून मामलों, मुकदमों में जीत की संभावना बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022